एक्सप्लोरर

Bhilwara News: एजेंट के झांसे में आकर सऊदी अरब में फंस गया था ये शख्स, अब 4 साल बाद आज हो रही वतन वापसी

Rajasthan News: चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर भारतीय नागरिक कैलाश चंद मीणा को सऊदी अरब से सकुशल भारत लाने की मांग उठायी.

Rajasthan News: राजस्थान में बूंदी जिला मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर हिंडोली क्षेत्र के समीप भीलवाड़ा जिले के सीमावर्ती गांव बीरामाता के निवासी कैलाशचंद मीणा की रविवार को सऊदी अरब से चार साल के बाद वापसी होगी. राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर और विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिए कार्य करने वाले चर्मेश शर्मा के प्रयासों से कैलाशचंद मीणा रविवार को सऊदी अरब से नई दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. चार साल पहले एजेंट के झांसे में आकर सऊदी अरब पहुंचे कैलाशचंद मीणा को वहां के नियोक्ता के द्धारा ही जबरन अवैध नागरिक बना दिया गया था और परिवार के पास भारत नहीं आने दिया जा रहा था. जहाजपुर क्षेत्र के कैलाशचंद मीणा के सउदी अरब में फंसने की जानकारी मिलने पर चर्मेश शर्मा उनके साथ लगातार सम्पर्क में थे. 

पिता की मृत्यु पर वहीं बहाता रहा आंसू
विदेश में जाने के बाद भारतीय नागरिकों का किस तरह से शोषण होता है यह कैलाशचंद मीणा के मामले में तब देखने को मिला जब 2021 में दीपावली के समय उनके पिता रामदयाल मीणा की मृत्यु हो गयी. अपने पिता की मृत्यु के बाद परिवार के पास भारत आने के लिए कैलाशचंद मीणा ने सऊदी अरब के नियोक्ता से लाख गुहार लगायी हाथ पैर जोड़े लेकिन पिता की मृत्यु पर भी भारत नहीं आने दिया गया. भारतीय दूतावास से भी मदद मांगी लेकिन कोई सहायता नहीं मिली. मजबूरी में भारतीय नागरिक कैलाशचंद मीणा अपने पिता की मृत्यु पर भी सऊदी अरब में ही आंसू बहाता रहा.

Kota Crime: 22 गार्ड और लोहे की जाली भी चोरों के नहीं रोक सके कदम, चंदन के पेड़ की चोरी से पुलिस भी हैरान

बूंदी के चर्मेश शर्मा से मांगी मदद 
अप्रैल माह में सऊदी अरब से लौटे भारतीय नागरिक राजस्थान के सीकर जिले के रामस्वरूप गुर्जर के कहने पर कैलाशचंद मीणा ने अपने परिवार के पास भारत लौटने के लिये बूंदी के चर्मेश शर्मा से मदद मांगी थी. सऊदी अरब में जहाजपुर क्षेत्र के निवासी कैलाश चंद मीणा के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान सरकार के बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने भी शर्मा से पीड़ित भारतीय नागरिक की हर संभव मदद करने को कहा. 

राष्ट्रपति भवन जाकर लगायी थी गुहार
इसके बाद शर्मा ने नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन देकर भारतीय नागरिक कैलाश चंद मीणा को तत्काल प्रभाव से सऊदी अरब से सकुशल भारत लाने की मांग उठायी. राष्ट्रपति सचिवालय ने इस मामले में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को कार्यवाही के निर्देश दिये. राष्ट्रपति सचिवालय के निर्देश के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया और सऊदी अरब भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक कैलाश चंद मीणा की भारत वापसी की प्रक्रिया शुरू की.

सोमवार को बूंदी होते हुए पहुंचेंगे गांव
रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कैलाशचंद मीणा नई दिल्ली से बूंदी पहुंचेंगे. कांग्रेस की प्रवासी सहायता टीम के सदस्य अंकित बूलीवाल ने बताया कि कैलाश मीणा सोमवार को ही बूंदी से देवजी का थाना होते हुए बीरामाता गांव पहुंचेंगे. उल्लेखनीय है कि बीरा माता गांव की बूंदी जिला मुख्यालय से दूरी 38 किलोमीटर है जबकि भीलवाड़ा वहां से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है.

Jagdeep Dhankar: जानें- कौन हैं जगदीप धनखड़, जो बने देश के नए उपराष्ट्रपति, पैतृक गांव में कुछ ऐसे झूमे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'दोस्त' ने पाकिस्तान का कर दिया बड़ा नुकसान, तोड़ दी ये बड़ी डील, इंडिया का होगा फायदा!
भारत के 'दोस्त' ने पाकिस्तान का कर दिया बड़ा नुकसान, तोड़ दी ये बड़ी डील, इंडिया का होगा फायदा!
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के 'दोस्त' ने पाकिस्तान का कर दिया बड़ा नुकसान, तोड़ दी ये बड़ी डील, इंडिया का होगा फायदा!
भारत के 'दोस्त' ने पाकिस्तान का कर दिया बड़ा नुकसान, तोड़ दी ये बड़ी डील, इंडिया का होगा फायदा!
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
'सनातन कमजोर हुआ तो देश भी कमजोर होगा', सीएम योगी ने किया समाज को बांटने वालों से आगाह
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
BCCI Central Contracts 2026: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा फेरबदल! BCCI की 30 नामों की लिस्ट, विराट-रोहित पर गिरी गाज
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
"ये तो बड़ी ढीठ है भाई" कबूतरों को बार-बार दाना खिलाने पर महिला को देना पड़ा 2 लाख रुपये जुर्माना, यूजर्स ने लिए मजे
होली पर घर जाने का है प्लान, यहां देखें यूपी-बिहार की किन ट्रेनों में खाली हैं सीटें?
होली पर घर जाने का है प्लान, यहां देखें यूपी-बिहार की किन ट्रेनों में खाली हैं सीटें?
Embed widget