एक्सप्लोरर

IIT बाबा अभय सिंह हिरासत में, होटल से पुलिस ने उठाया, गांजा बरामद

IIT Baba Abhay Singh: IIT बाबा अभय सिंह के पास से गांजा बरामद किया गया है. उनके खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई हो सकती है. अभय सिंह महाकुंभ के दौरान काफी चर्चा में आए थे.

IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ के दौरान वायरल हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है. सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी. शिप्रा पथ थाना पुलिस ने रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंचकर आईआईटी बाबा को सोमवार (3 मार्च) को हिरासत में लिया है. 

बाबा के पास से गांजा भी बरामद किया गया है. उनके खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई हो सकती है. जयपुर पुलिस ने अभय सिंह से पूछताछ की है.

आईआईटी बाबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पूरी घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि होटल में पुलिस आ गई है. मैंने सामान पैक कर लिया है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है.

वीडियो के कैप्शन के साथ बाबा ने लिखा, हमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कुछ वकील चाहिए, जो केस के खिलाफ लड़ सकें.

भोलेनाथ का प्रसाद सब खत्म- आईआईटी बाबा 

उन्होंने कहा, ''सब भूल गए न, भोलेनाथ का प्रसाद सब खत्म. मैं कुछ नहीं समझा रहा. यहां कोई हमें हेल्प नहीं कर रहा है. लोग सिर्फ मैसेज करते हैं. मैं रात भर नहीं सोया. मुझे लाइव नहीं करने दे रहे. अब उन्होंने इजाजत दी है. संभालो अपना सनातन. मैं दूसरे देश में जाकर भी सनातन बना सकता हूं. सत्य की कोई कमी नहीं है. पुलिस वाले मेरे साथ हैप्पी बर्थडे मना रहे हैं. मैं थक चुका हूं. मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है, न पैसे हैं और न कॉन्टैक्ट्स हैं.''

आईआईटी बाबा ने कहा, ''पिछले दिनों मीडिया वालों ने मेरे साथ ऐसा किया, मेरे साथ कोई नहीं है. बोलने से क्या होता है कि हम साथ हैं. सब नौटंकी है.'' दरअसल, पिछले दिनों बाबा ने दावा किया था कि उनके साथ एक न्यूज़ चैनल में गेस्ट ने मारपीट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

अभय सिंह ने कहा कि महादेव का प्रसाद है, सभी बाबा पीते हैं. उनके ऊपर ये (पुलिस) केस कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि ये गैरकानूनी है. साधुओं ने ओपन में पीया है, सभी के सामने प्रूफ है. फिर सभी को पकड़ो.   

राजस्थान: चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन कर्मी घायल, 40 लोगों पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget