एक्सप्लोरर

राजस्थान: हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट की रस्सी टूटने से 14 लोग फंसे

Kolihan Mine Lift Collapses: एक अधिकारी ने बताया कि कोलिहान खदान से सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी बाहर आने वाले थे, तभी लिफ्ट की रस्सी टूट गई.

Kolihan Mine Lift Collapses: राजस्थान के नीमकाथाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में मंगलवार (14 मई) की रात को उस वक्त बड़ा हादसा हुआ, जब कर्मियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट की रस्सी टूट गई. इस हादसे में सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कई अधिकारी खदान में फंस गये.

कर्मियों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू हो गया है और चिकित्सा दलों और स्थानीय अस्पताल को सतर्क कर दिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी कोलिहान खदान से ऊपर आने वाले थे. उसी दौरान कर्मियों को खदान से ऊपर लाने के लिये उपयोग में आने वाली लिफ्ट की छत टूटने के कारण लगभग 14 लोग कई सौ मीटर की गहराई में फंस गए.

इस घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की. एक खनन कर्मचारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पिंजरे की रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान शुरू हो गया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने हादसे के बाद सरकार से राहत-बचाव की अपील की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''झुंझुनूं के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की खबर चिंताजनक है. इस खदान में कई कर्मचारियों के फंसे होने की भी खबर है. मैं सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि बचाव एवं राहत कार्यों को शीघ्रता से किया जाए ताकि खदान में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकाला जा सके. लिफ्ट में मौजूद सभी लोगों की कुशलता की मैं कामना करता हूं.''

'अगर वर्दी में रील बनाई या वीडियो शूट की तो...' राजस्थान के पुलिसकर्मियों को DGP की वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget