एक्सप्लोरर

Hindu Nav Varsh 2023: आज नव संवत्सर मेले में करेंगे दीपदान, कल निकलेगी विशाल केसरिया शोभायात्रा

Rajasthan News: नववर्ष महोत्सव समिति बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकालेगी. 51 देवी-देवताओं व महापुरुषों की झांकियां विशेष आकर्षण होंगी.

Hindu Nav Varsh 2023: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है. इस साल 22 मार्च से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होगा. बुधवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. विशाल केसरिया शोभायात्रा निकाली जाएगी. इससे पूर्व मंगलवार शाम पूर्व संध्या के मौके पर नव संवत्सर मेला आयोजित किया जाएगा. मेले के दौरान महाआरती और तालाब में दीपदान करेंगे. देवों और महापुरूषों के चरित्रों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा. नववर्ष आगमन को लेकर हिंदू समाज में उत्साह का माहौल दिख रहा है.

आज सवा लाख बत्तियों से महाआरती
नववर्ष की पूर्व संध्या पर ब्यावर में सुभाष उद्यान स्थित तालाब की पाल पर नव संवत्सर मेला आयोजन किया जाएगा. मंगलवार शाम 6 बजे पूजन के बाद दीपदान शुरू करेंगे. बच्चों के लिए विविध वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. बच्चे भगवान और महापुरूषों पर आधारित वेशभूषा पहनकर शामिल होंगे. श्रेष्ठ रहने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय को आयोजन समिति पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी. पांच बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देंगे. शाम 7.30 बजे पाल पर स्थित हनुमान मंदिर में सवा लाख बत्तियों से महाआरती की जाएगी. सभी को श्रीफल का प्रसाद दिया जाएगा. नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम के दौरान मेला स्थल पर झूले, खिलौने और स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल लगाई जाएगी.

शोभायात्रा का आकर्षण होंगी झांकियां
नववर्ष महोत्सव समिति बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकालेगी. 51 देवी-देवताओं व महापुरुषों की झांकियां विशेष आकर्षण होंगी. शोभायात्रा में महामंडलेश्वर कपिल मुनि, संत केवलराम रामस्नेही, महंत फतेहगिरी, साधु-संत, 100 ढोल ताशे और नगाड़े, शिव तांडव नृत्य, बीरबल नृत्य, 21 सफेद घोड़े, इस्कॉन भजन मंडली, बैंड वादक व केसरिया पहने लोग शामिल होंगे. आर्य वीर दल के पहलवान शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन करेंगे. शाम 4 बजे सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर जैन नसियां, अजमेरी गेट, भारत माता सर्किल, पाली बाजार, चांगगेट, मालियान चौपड़, तेलियान चौपड़, महावीर बाजार होते हुए सुभाष उद्यान पहुंचेगी. आयोजन के लिए शहर में भगवा झंडियां लगाई है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: भरतपुर में बारिश और ओलों से फसलों का भारी नुकसान, कलेक्टर ने प्रभावति इलाकों में जाकर देखी तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget