एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: गवर्नर बनाए जाने से दो दिन पहले पीएम मोदी ने किया था फोन, कटारिया ने बताया क्या हुई बात

Rajasthan News: गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि दो दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी का फोन जरूर आया था. सामान्य बातचीत हुई थी. लेकिन तब भी ऐसा नहीं लगा कि मुझे वो कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाले हैं.

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) को असम का राज्यपाल बनाया गया है. यह खबर ऐसे खबर ऐसे समय आई जब राजस्थान बीजेपी के सभी नेता रविवार को दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे. प्रधानमंत्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) पर दिल्ली-दौसा खंड का उद्घाटन करने आने वाले थे. कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने से राजस्थान बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. 

राज्यपाल बनाए जाने पर क्या बोले कटारिया

वहीं कटारिया ने कहा कि उन्हें इसकी पहले से कोई जानकारी नहीं थी.उन्होंने कहा कि वे अपने काम में व्यस्त थे. पूजा-पाठ कर बाहर आया तो घर के लोगों और मीडिया से ये खबर मिली.इस पद को लेकर दिल्ली में आलाकमान से चर्चा के सवाल पर कटारिया ने कहा कि मेरी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पीएम मोदी का फोन जरूर आया था.तब प्रधानमंत्री ने सामान्य हालाचाल जाना था. तबीयत के बारे में पूछा और सामान्य बातचीत हुई. विधानसभा के बारे में बातचीत हुई. लेकिन तब भी ऐसा नहीं लगा कि मुझे वो कोई बड़ी जिम्मेदारी देने वाले हैं.

राजस्थान विधानसभा में बीजेपी

कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के बाद से राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया है. माना जा रहा है कि बीजेपी इसी हफ्ते नए नेता प्रतिपक्ष का फैसला कर लेगी. बजट सत्र को देखते हुए भी नए नेता प्रतिपक्ष का नाम जल्द तय होने की संभावना है.नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल आदि का नाम चर्चा में है. इस पर फैसला आलाकमान को लेना है. हो सकता है कि कोई चौकाने वाला नाम भी सामने आए.

ये भी पढ़ें

Mahashivratri 2023: क्या महाशिवरात्रि पर भांग पीनी चाहिए? जानें- इस पर क्या कहते हैं संत गिरी बापू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget