एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट पर डोटासरा बोले, 'निवेश के लिए भयमुक्त माहौल जरूरी'

Jaipur News: राजस्थान सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ 2024 का आयोजन कर रही है. इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Jaipur: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में निवेश के लिए पुख्ता कानून व्यवस्था और भयमुक्त माहौल सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है. डोटासरा ने जयपुर में सोमवार से शुरू हुए ‘राजस्थान राइजिंग’ निवेश सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, “राजस्थान पधारे समस्त निवेशकों का अभिनंदन एवं सरकार को ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के लिए शुभकामनाएं.

उन्होंने कहा कि उम्मीद है सरकार सिर्फ करार एमओयू नहीं, निवेश लाएगी और जनता को निवेश की सच्चाई भी बताएगी.” उन्होंने कहा, “सरकार से ये भी अपेक्षा है कि निवेश के लिए प्रदेश में पुख्ता कानून व्यवस्था, भयमुक्त माहौल एवं निवेशकों को अपराधियों से सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी.”

डोटासरा ने कहा, ‘‘सोमवार से राजस्थान सरकार ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ 2024 आयोजित कर रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्धघाटन करने के लिये राजस्थान पधारे है. हम देश के प्रधानमंत्री और सम्मेलन में भाग ले रहे तमाम उद्योगपतियों का बहुत बहुत हार्दिक स्वागत करते है. उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहेंगे की राजस्थान में उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिये राज्य सरकार सुविधाएं दे और पिछले 12 महीने से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है उसको जरूर नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि उद्योगपति निर्भीक और निडरता के साथ अपना व्यापार कर सके और हमारे नौजवानों को रोजगार मिले, जिससे प्रदेश की प्रगति होगी.’’

डोटासरा ने कहा कि जनता जानना चाहती है कि वास्तव में कितना निवेश हुआ, कितने उद्योग स्थापित हुए, कितने रोजगार सृजित हुए और इस शिखर सम्मेलन पर कितना खर्च हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सम्मेलन के दौरान जो साफ सफाई हुई, वह जारी रहे. कांग्रेस नेता ने कहा, “हमने इस सम्मेलन के लिए सफाई में सुधार देखा है और हमें उम्मीद है कि इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे.”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिखर सम्मेलन को केवल सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर तक सीमित नहीं रखना चाहिएॉ बल्कि सरकार को लोगों को यह बताना चाहिए कि इसमें से कितना वास्तविक निवेश जमीनी स्तर पर हुआ. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को लोगों को यह बताना चाहिए कि शिखर सम्मेलन के दौरान कितना वास्तविक निवेश हुआ, कितने उद्योग स्थापित हुए, कितने रोजगार सृजित हुए और कितना व्यय हुआ.

डोटासरा ने कहा, “राजस्थान की प्रगति में हम सब साथ हैं लेकिन जिस प्रकार का हम वातावरण देख रहे हैं, जो चर्चाएं काफी दिनों से सुन रहे हैं कि राजस्थान सरकार केवल कागजी खानापूर्ति कर एमओयू की बडी श्रृंखला दिखाना चाहती है उससे ‘राजस्थान राइजिंग’ भी नहीं होगा और प्रदेश के युवाओं को नौकरी भी नहीं मिलेगी.” उन्होंने कहा कि एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए सरकार को गंभीरता से प्रयास करने होंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के RBM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद, डॉक्टर ने पेशेंट को जड़ा थप्पड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget