एक्सप्लोरर

राजस्थान में DGP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेताओं ने पुलिस महानिदेशक के कक्ष के बाहर धरना दिया. उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष को परेशान किया जा रहा है.

Govind Singh Dotasra Protest: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष को परेशान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पार्टी विधायकों के साथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कक्ष के बाहर धरना दिया.

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सीकर दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने पर पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को परेशान किया जा रहा है. नागा को बुधवार को गिरफ्तार किया जा चुका है.

कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए

कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डोटासरा के नेतृत्व में डीजीपी से मिलने गया था, डीजीपी से वार्ता के बाद नेता उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि डोटासरा, जूली और पार्टी के करीब 20 विधायक धरने पर बैठे हैं. इससे पहले दिन में पार्टी ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एक बैठक में प्रस्ताव पारित किया.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, 'सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गिरफ्तार कर उनके साथ गंभीर प्रकृति के अपराधियों जैसा व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है.'

उन्होंने लिखा, “इसी प्रकार, बीकानेर में छह लोगों की मृत्यु के बाद मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे पीसीसी सचिव रामनिवास कूकना के घर एक आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस दल गया. वहां कुछ न मिलने पर उनके खेत से पुलिस ने ट्रांसफार्मर उतार लिया. उनकी पारिवारिक डेयरी को सील कर दिया.”

गहलोत के अनुसार, “यह दिखाता है राजस्थान की पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में कानून से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है. मैं मुख्यमंत्री, गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से आग्रह करता हूं कि ये अलोकतांत्रिक कार्रवाई अविलंब रोकी जाएं‌.'’

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर हनुमान बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार, 'वहां सिर्फ...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget