एक्सप्लोरर

Watch: श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर नाची 90 वर्ष की वृद्ध महिला, देखें मन मोहने वाला वीडियो

Rajasthan: जयपुर में गोविंद देवजी का मंदिर है. इस मंदिर के प्रति लोगों में अटूट श्रद्धा है. इस मंदिर में 90 साल की एक महिला भगवान कृष्ण की लीला में खोकर नाच रही. उसका वीडियो भी वायरल हो रह है.

Rajasthan News: देश में छोटी काशी के नाम से विख्यात गुलाबी नगरी जयपुर में गोविंद देव जी का मंदिर है. प्राचीन काल से ही इस मंदिर को जयपुर का आराध्य देव माना जाता है. प्रतिदिन गोविंद देव जी के मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति देखी जा सकती है. गोविंद देव जी के मंदिर में एक 90 वर्षीय महिला की ऐसी ही अटूट श्रद्धा और भक्ति दिखी. यहां महिला ने जिस तरह से भक्ति में लीन होकर नृत्य किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जयपुर के गोविंददेव जी के मंदिर में आरती के दौरान भक्ति में लीन एक 90 वर्षीय महिला की खास वीडियो सामने आया है. महिला का ये वीडियो गोविंददेव जी के प्रति उसके समर्पण और श्रद्धा के अटूट विश्वास को दिखा  रहा है. इस मंदिर में भगवान कृष्ण की लीला में खोकर जिस तरह से श्रद्धालु मस्ती में झूमने लगते हैं. वैसे ही 90 वर्षीय महिला ने भगवान की आस्था में झूम कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया.

 गोविंददेव जी के मंदिर का इतिहास

राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे गुलाबी नगरी के नाम से भी जाना जाता है. इस नगरी में 5000 साल पहले भगवान श्री कृष्ण के प्रपौत्र मथुरा नरेश ब्रजनाभ ने गोविंददेव जी की बनवाई थी. गोविंद देव जी की मूर्ति ने जयपुर को भी वृंदावन जैसा बना दिया. इस मंदिर में राधा रानी और दो सखियों के संग विराजे गोविंद देव जी को पहले वृंदावन से सिटी पैलेस परिसर के सूरज महल में विराजमान किया गया था. औरंगजेब के कार्यकाल के समय देवालायों में हुई तोड़ फोड़ हुई. उस दौरान चैतन्य महाप्रभु के शिष्य शिवराम गोस्वामी राधा गोविंद को वृंदावन से बैलगाड़ी में बैठकर सबसे पहले सांगानेर के गोविंदपुरा पहुंचे थे. 

नरेश जयसिंह द्वितीय ने बसया जयपुर

तत्कालीन आमेर नरेश मानसिंह प्रथम ने वृंदावन में राधा गोविंद का भव्य मंदिर बनवाने के बाद गोविंदपुरा को गोविंद देव जी की जागीर में दे दिया था. उसके बाद जब नरेश जयसिंह द्वितीय ने जयपुर बसया तब राधा गोविंद देव जी को सिटी पैलेस के सूरज महल में ले आए थे. राधा गोविंद देव जी के वृंदावन से जयपुर में विराजमान होने के बाद राधा कृष्ण की भक्ति का प्रचार करने वाले कई संप्रदाय की पीठ के लोग भी यहां पहुंचने लगे. मंदिर निर्माण के बाद कारीगरों को वृंदावन भेजा गया. राधा रानी को भी उड़ीसा से लाकर गोविंददेव जी के साथ विराजित किया गया. जिसमें गोविंद भक्ति के रस की धारा बहने लगी.

Bharatpur Crime News: सामाजिक संगठन की अध्यक्ष का अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप, बेटियों से बलात्कार की दी धमकी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget