एक्सप्लोरर

Bharatpur Crime News: सामाजिक संगठन की अध्यक्ष का अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप, बेटियों से बलात्कार की दी धमकी

Rajasthan News: महिला का आरोप है कि तुषार ने उसे फोन कर बताया कि उनसे उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई है, अब जो मैं कहूंगा वह तुम्हें करना पड़ेगा. आरोपी ने उसकी बेटियों के साथ बलात्कार की भी धमकी दी.

राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाने में एक महिला ने रेप के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देलकर ब्लैकमेल करने मामला दर्ज कराया है.पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. पीड़ित महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए.महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

महिला ने अपनी शिकायत में क्या बताया है

जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने यह मामला दर्ज करवाया है. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि करीब दो साल पहले सामाजिक संगठन के महिला अध्यक्ष के चुनाव हुए थे. इस चुनाव में वह अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई थी.चुनाव के दौरान ही महिला की मुलाकात तुषार गर्ग नमक व्यक्ति से हुई थी. तुषार गर्ग की महिला से जान पहचान होने के बाद तुषार ने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया था.सामाजिक संगठन की अध्यक्ष होने के कारण महिला को मीटिंग के लिए भरतपुर शहर में भी आना-जाना पड़ता था.मीटिंग के दौरान भी अक्सर तुषार  मिलता था.

कौन है रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोपी

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि एक दिन वह मीटिंग खत्म कर तुषार के साथ अपने घर आ रही थी. रास्ते में तुषार ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई. इसके बाद महिला बेहोश हो गई और जब वह होश में आई तो तुषार महिला को घर छोड़ आया.महिला को घर छोड़ने के करीब पांच दिन बाद तुषार ने महिला को फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई है, अब जो मैं कहूंगा वह तुम्हें करना पड़ेगा. महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटियों के साथ भी यही करने की धमकी दी. इसके बाद महिला ने तुषार से मिलने का समय मांगा तो वह उसे लेकर भरतपुर के एक होटल में गया. वहां तुषार से उसके साथ बलात्कार किया. अब तुषार ने महिला के सारे अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए हैं. महिला का कहना है तुषार के दोस्तों के पास भी उसके अश्लील वीडियो हैं. उसने पुलिस से सभी वीडियो डिलीट करवाने की अपील की है. आरोपी भी उसी सामाजिक संगठन के मेल विंग में किसी पद पर है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: राजस्थान में 28 दिसंबर के बाद एक फिर बढ़ेगी सियासी हलचल, खुलेगा विधायकों के इस्तीफे का 'राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget