एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'पिछले दो चुनावों की तरह, हमारा एजेंडा...', जोधपुर सीट पर नामांकन से पहले बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

Rajasthan Lok Sabha Elections: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस चुनाव में केवल पीएम मोदी का चेहरा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज चुनाव में एक नया इतिहास बनाने की दिशा में जुटी है

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में भी प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार (30 मार्च) को राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने नामांकन से पहले अपने जीत और देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने का दावा किया है.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पिछले दो चुनावों की तरह, हमारा एजेंडा एक ही है- विकसित भारत'. उसी तरह, इस चुनाव में केवल एक ही चेहरा है, वह है पीएम मोदी का. बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज इस चुनाव में एक नया इतिहास बनाने की दिशा में काम कर रही है."

गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाना मकसद-शेखावत

जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, ''साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से देश की राजनीति का नरेटिव सिर्फ विकास, गरीबों के कल्याण और राष्ट्र के सम्मान के इर्द गिर्द घूम रहा है. एक ही मुद्दा है गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाना. पिछले चुनाव में जब पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र भी चुनाव में सामने थे, तब भी जोधपुर की जनता ने प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को जीत दिलाने के लिए अपना आशीर्वाद मुझे दिया था.'' 

राजस्थान में रचेंगे इतिहास- शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ''इस बार न तो वो मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) हैं और न ही उनके बेटे चुनाव मैंदान में हैं. बीजेपी की सरकार बनाने के लिए देश भर के कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार खड़े हैं. इस बार जोधपुर समेत पूरे राजस्थान में नया इतिहास रचने के लिए सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ समर्पित हैं.''

बता दें कि जोधपुर लोकसभा सीट के लिए बीजेपी के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत 30 मार्च को पर्चा दाखिल करने के बाद पोलो ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को है. इस दौरान प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढें:

Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व IAS ताराचंद मीणा आज उदयपुर से भरेंगे नामांकन, पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत ये नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget