एक्सप्लोरर

गजेंद्र सिंह शेखावत ने AAP सरकार की योजनाओं को लेकर निशाना साधा, महाकुंभ की तैयारियों पर क्या बोले?

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अबकी बार कुंभ और अधिक दिव्य-भव्य हो, इसको लेकर जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार सभी मिलकर व्यापक स्तर पर काम कर रहे हैं.

Gajendra Singh Shekhawat News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा कि अबकी बार कुंभ में भारत की ताकत और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को एक साथ दुनिया देख सकेगी. यहां जोधपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे कुंभ के विषय में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कुंभ का हजारों वर्ष का इतिहास है.

वैदिक सभ्यता से लेकर महाभारत काल, गुप्त शासन काल, चालुक्य वंश के समय और उसके बाद पूरे मध्यकालीन इतिहास में कुंभ का उल्लेख मिलता है. उन्होंने कहा कि 2013 में पिछला पूर्ण कुंभ जब हुआ था, तब लगभग 20 करोड़ यात्री स्नान और दर्शन के लिए आए थे. 2019 में अर्द्ध कुंभ के समय यह संख्या बढ़कर 25 करोड़ हुई थी.अनुमान है कि 45 करोड़ लोग अबकी बार कुंभ में साक्षी बनेंगे और सम्मिलित होंगे.

शेखावत ने कहा कि अबकी बार कुंभ और अधिक दिव्य-भव्य हो, इसको लेकर प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार, सभी मिलकर बहुत व्यापक स्तर पर काम कर रहे हैं. कुंभ में आने वाले कल्पवासी, जो पूरे समय में रहकर वहां पर कल्प साधना करते हैं. उनकी संख्या इस बार 10 लाख के बजाय 20 लाख के आसपास रहने वाली है. शेखावत ने कहा कि देश-दुनिया से जो पर्यटक कुंभ के समय आएंगे, लगभग 20 लाख विदेशी सैलानियों की हम उम्मीद करते हैं, उनको एक स्थान पर एक वृहद भारत का अनुभव हो, इस दृष्टिकोण से हमने तैयारी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुंभ में संस्कृति मंत्रालय को उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 एकड़ भूमि दी है, उस पर भारत के सभी प्रांतों क्रॉफ्ट, कल्चरल और कुजिन यानी हस्तशिल्प, संस्कृति व भोजन, इन तीनों को हम प्रदर्शित कर सकें, इस तरह की एक रचना की जा रही है. 

शेखावत ने कहा कि देश के सभी ख्यातनाम कलाकार कुंभ में अपना प्रदर्शन करेंगे. देशभर के हस्तशिल्पी अपने हुनर का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करने वाले हैं. अबकी बार कुंभ दुनिया के लिए एक ऐसा अवसर होगा, जहां भारत की ताकत और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को एक साथ में देख सकेंगे. 45 करोड़ लोग कुंभ में आएंगे, भारत और चीन को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश की इतनी आबादी नहीं है. इतने लोग एक साथ, एक जगह पर एकत्रित होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा मानवों का एकत्रीकरण एक जगह पर होगा.

दस साल में आम आदमी पार्टी ने केवल ठगने का काम किया : शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि पिछले 10 साल उठाकर देख लीजिए, दिल्ली के लोगों ठगने के अतिरिक्त आम आदमी पार्टी ने कोई काम नहीं किया है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं को प्रलोभन देने और वहां के अधिकारियों के इसे नकारने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह की घोषणा की है, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की ऐसी कोई योजना नहीं है. बिना किसी योजना के निराधार इस तरह से महिलाओं को भ्रमित करने का काम आम आदमी पार्टी कर रही है. आप पार्टी से दिल्ली के लोगों का मोहभंग हो गया है.

इसे भी पढ़ें: ट्रेन के पहियों के नीचे छुप कर 250km तक किया सफर, जबलपुर से सामने आया चौंकाने वाला Video

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget