एक्सप्लोरर

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले, 'डबल इंजन की सरकार में होगा...', कांग्रेस पर कसा तंज

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले 5 साल में कांग्रेस की पिछली सरकार ने विकास के हर मापदंड पर राजस्थान को निचले पायदान पर पहुंचाने का काम किया है.

Gajendra Singh Shekhawat In Jodhpur: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) शुक्रवार (1 मार्च) को अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान रात्रि प्रवास पोकरण ग्राम पंचायत बलाड एक लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है. अब कानून का राज स्थापित होगा. ईमानदारी से गुणवत्तापूर्वक काम किया जाएगा. जनता जनार्दन ने कांग्रेस के कुराज को खत्म किया है. इसके लिए मैं हृदयपूर्वक आपका अभिनंदन करता हूं. 

उन्होंने कहा कि राजस्थान आज से 5 साल पहले तक प्रगति के हर पैमाने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में देश में पहले या दूसरे नंबर पर रहता था. दुर्भाग्य से पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार कुराज को विकास के हर मापदंड पर देश में निचले पायदान पर पहुंचाने का काम किया है. राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिलाओं के प्रति अपराध, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं ने देश में नंबर 1 बना दिया था. भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण सरकारी योजनाओं को लागू करने में राजस्थान की पिछली सरकार पीछे रह गई. इससे निश्चित रूप से आम जनता का नुकसान हुआ है.

गजेंद्र सिंह शेखावत का पिछली सरकार पर आरोप

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन में देश में पिछले 4 साल में 11.30 करोड़ से ज्यादा जल नल कनेक्शन हुए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा पैसा राजस्थान को देने के बावजूद राज्य नीचे से दूसरे तीसरे नंबर पर है. उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. राजस्थान में एक कनेक्शन पर 1 लाख रुपए का खर्च आता है. पश्चिमी राजस्थान में तो यह खर्च 2 से 3 लाख रुपए प्रति कनेक्शन बैठता है. पैसा आवंटित करने के बावजूद पिछली सरकार काम ठीक से नहीं कर सकी.

राजस्थान में बचे हुए काम तेजी से पूरा होगा-शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने के बाद मैंने जयपुर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और कलेक्टर के साथ बैठकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो काम हो गए हैं, उनकी गड़बड़ियों को ठीक किया जाए. जो काम बचे हैं, उसे तेजी से पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन इस साल समाप्त हो रहा है इसलिए मैंने प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया है कि राजस्थान में पूरा काम नहीं हो पाया है. प्रधानमंत्री ने आशीर्वाद दिया है कि योजना के लिए बजट और अवधि दोनों को बढ़ा दिया जाएगा.

'मोदी की सरकार ने 10 साल में देश को बदल दिया'

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मोदी की सरकार ने 10 साल में देश को बदलने का काम किया है. आप ही नहीं पूरी दुनिया इसे मान रही है. देश बदल रहा है, देश की शक्ति बढ़ रही है. देश का समर्थ बढ़ रहा है. बरसों बरस से जो काम रूके हुए थे, वो सारे काम पूरे हो रहे हैं. काम अब धरातल पर होते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि 500 साल से भगवान राम के मंदिर के लिए संघर्ष चल रहा था. आज रामजी का मंदिर अयोध्या में बन चुका है. मोदी जी का संकल्प है कि देश को विकसित भारत बनाना है. उन्होंने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है.

ये भी पढ़ें:

Sawai Madhopur News: खेत में काम करने गए पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, चरवाहे के साथ भेड़ें भी आईं चपेट में

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget