एक्सप्लोरर

Solar Eclipse In India: साल के पहले सूर्य ग्रहण का इन चार राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

चार राशि ऐसी हैं जिनको ग्रहण काल में सकारात्मक फल प्राप्त होगा. वो राशि है वृषभ, कर्क, तुला, धनु. आपके जीवन में सूर्य ग्रहण एक सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा.

Solar Eclipse In India: जब भी कोई ग्रहण पड़ता है तो उसका सीधा असर हमारे जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है. इस साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे. 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की देर रात को होगा. वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. यह दोनो सूर्यग्रहण आंशिक ही हैं. 

30 अप्रैल को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है. यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिचरी अमावस्या का योग बन रहा है. जिस कारण चार राशियों पर सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होगी. पंडित सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि हिंदू पंचाग के अनुसार ये ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है. इसलिए ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ है.

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. साथ ही सूर्य देव का संबंध मान- सम्मान और प्रतिष्ठा से भी होता है. साथ ही पिता और आत्मा का कारक भी. वहीं सूर्य ग्रहण की स्थिति  ज्योतिषशास्त्र में अशुभ मानी जाती है. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है.  

Gorakhnath Mandir Attack पर अखिलेश यादव के बयान से खफा डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- आतंकियों का हौसला बढ़ा रहे सपा नेता
  
सूर्य ग्रहण समय 
साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. ये सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है और आंशिक सूर्यग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस तरह से आ जाता है कि सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी से नजर नहीं आता है. 

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण 
साल का यह पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए यहां पर इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा. वैसे धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है. मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है.

इन राशि वालों के लिए शुभ 
इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशि ऐसी हैं जिनको ग्रहण काल में सकारात्मक फल प्राप्त होगा. वो राशि है वृषभ, कर्क, तुला, धनु. आपके जीवन में सूर्य ग्रहण एक सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा. इस दौरान आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है. साथ ही इस समय साझेदारी के काम में मुनाफा हो सकता है. 

ग्रहण काल के बाद जरूर करें ये काम 

1. सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें.
2. ग्रहण  काल में अपने ईष्ट देवता का ध्यान और उनके मंत्र का जप करें.
3. ग्रहण से पहले बने भोजन और रखे पानी को हटाकर नया भोजन बनाकर ही खाना खाएं.
4. अन्न का दान करें.
5. ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को घास, पक्षियों को दाना खिलाएं और गरीबों को वस्त्र दान करें.

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में रखेंगे इन बातों का ध्यान तो बरसेगी मां दुर्गा की असीम कृपा, भूलकर भी न करें ये काम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget