एक्सप्लोरर

राजस्थान: गूगल मैप पर डाली लोकेशन, मौत की ओर ले गया रास्ता! पूरा परिवार डूबा

Rajasthan News: राजसमंद के परिवार की वैन गूगल मैप के भरोसे चित्तौड़गढ़ में बंद पड़ी पुलिया पर चढ़ गई और बनास नदी में बह गई. हादसे में 5 लोग बचाए गए, एक बच्ची की मौत हुई और 3 लापता हैं.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार (26 अगस्त) देर रात बड़ा हादसा हो गया. राजसमंद जिले के गाडरी समाज का एक परिवार गूगल मैप के भरोसे लौटते समय बनास नदी में बह गया. वैन में सवार नौ लोगों में से 5 को ग्रामीणों और पुलिस ने बचा लिया, एक बच्ची की मौत हो गई और तीन की तलाश जारी है. 

यह घटना राशमी थाना क्षेत्र की सोमी-उपरेड़ा पुलिया पर रात तीन बजे हुई. यह पुलिया तीन साल से बंद थी और उस पर पानी बह रहा था, इसके बावजूद वाहन उतारने पर यह दुर्घटना हो गई.

हादसे की पूरी कहानी

जानकारी के अनुसार, कानाखेड़ा निवासी यह परिवार भीलवाड़ा जिले में सवाईभोज दर्शन के लिए गया था. वापसी में गूगल मैप के जरिए घर लौटने का रास्ता खोजा. मैप ने उन्हें सोमी-उपरेड़ा पुलिया की तरफ मोड़ दिया, जो लंबे समय से बंद थी. चालक ने वैन पुलिया पर उतारी, जहां गड्ढे में फंसने के बाद तेज बहाव में वैन बह गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. देर रात हुए इस हादसे के बाद बचाव कार्य सुबह शुरू हो सका.

रेस्क्यू ऑपरेशन और पीड़ितों की पहचान

ग्रामीणों और प्रशासन ने नाव की मदद से पांच लोगों को बचाया. इनमें मदनलाल (25), हितेश (16), लीला (18), काव्यांश (9 माह) और आयांश (9 माह) शामिल हैं. वहीं, पानी में बहने वालों में चंदा (21), ममता (25), खुशी (4) और रूत्वी (6) शामिल हैं. एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं. वैन में सवार सभी नौ लोग आपस में रिश्तेदार थे और गाडरी समाज से ताल्लुक रखते थे.

प्रशासन की चेतावनी और सवाल

इस हादसे के बाद गूगल मैप पर अंधा विश्वास करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पुलिया पर पानी बहने और चेतावनी बोर्ड होने के बावजूद वाहन उतारने का फैसला भी लापरवाही माना जा रहा है. फिलहाल सिविल डिफेंस की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है. प्रशासन ने लोगों से बाढ़ग्रस्त इलाकों में बिना जानकारी के प्रवेश न करने की अपील की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget