एक्सप्लोरर

Fact Check: 'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर थिरकते नजर आए BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

CP Joshi Viral Dance Video: एबीपी लाइव के फैक्ट चेक में निकला है कि यह वायरल वीडियो सीपी जोशी का नहीं बल्कि किसी शिक्षक का है, जो कई महीने पुराना बताया जा रहा है.

Jaipur News: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहे शख्स के हुलिया और कद काठी को देखकर लोग उसे राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) समझ रहे हैं और वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं. लेकिन उस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. 

कई महीने पुराना है वीडियो

ABP Live के फैक्ट चेक में निकला है कि यह वायरल वीडियो सीपी जोशी का नहीं बल्कि किसी शिक्षक का है, जो कई महीने पुराना बताया जा रहा है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल किया जा रहा है. कई लोगों ने तो गफलत में आकर उसमें सीपी जोशी को बधाई भी दे दी है.

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

पड़ताल में पता चला है कि इस वीडियो में डांस करने वाला व्यक्ति अजय शर्मा हैं. जो मूल रूप से बागपत जिले के बड़ौत तहसील क्षेत्र स्थित धनौरा सिल्वरनगर के रहने वाले हैं. इस वीडियो के बारे में बताया गया कि यह परफॉर्मेंस अजय शर्मा ने 2022 में दिसंबर महीने में अपने भतीजे की शादी में दी थी. लोगों ने बताया कि डीजे पर डांस करते वक्त उनका यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ और धीरे-धीरे वायरल होने लगा.

अध्यक्ष बनने के बाद चर्चा में सीपी जोशी

अब जब भाजपा ने चितौगढ़ में सांसद को प्रदेश अध्यक्ष बनाया दिया है. तो सीपी जोशी चर्चा में हैं और इस वीडियो को राजस्थान बीजेपी के नए अध्यक्ष सी पी जोशी बताकर वायरल किया जा रहा है. इस डांस में अजय शर्मा का चेहरा और कद काठी सीपी जोशी से थोड़ा बहुत मिल जुल रहा है. इसका पूरा फायदा सोशस मीडिया पर वायरल करने वाले उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Rajasthan News Live: जोधपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के जुलूस में बवाल, बदमाशों ने लहराई तलवार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget