एक्सप्लोरर

Dungarpur News: बीटेक स्टूडेंट ने सरकारी और निजी कंपनियों के नाम से बनाई 82 फर्जी वेबसाइट, लोगों से करोड़ों ठगे

Dungarpur Latest News: राजस्थान के डूंगरपुर में साइबर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 80 से ज्यादा कंपनियों और सरकारी विभागों के फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी की है.

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाने और फ्रेंचाइजी देने के नाम पर साथियों के साथ मिलकर देशभर में लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है और उसने अब तक 80 से ज्यादा कंपनियों और सरकारी विभागों से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ठगी करने के लिए अपने साथियों को बेच दी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डूंगरपुर शहर के शिवाजी नगर निवासी प्रशांत चौबीसा ने 18 नवंबर 2024 को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने फेसबुक पर टाटा जुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के लिए विज्ञापन देखा. उसके बाद प्रशांत ने विज्ञापन में दिए नंबर और ईमेल आईडी से संपर्क साधा. इस दौरान टाटा ज़ुडियो कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति ने प्रशांत से 24 लाख 24 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली.

पीड़ित की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की. वहीं जांच के बाद पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया. पुलिस ने ठगी के आरोप में झारखंड के गोड्डा जिला निवासी ऋतु आनंद पिता परमेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया है. ऋतु आनंद आईटी का छात्र होकर वर्तमान में छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर का स्टूडेंट है.

करोड़ों रुपये की ठगी का पुलिस ने किया दावा
ऋतु आनंद ने बीएसएनएल का टावर लगाने, सीएनजी पंप लगाने, जन आवास योजना और पीएम मुद्रा लोन दिलाने सहित 80 से अधिक ब्रांडेड कंपनियों तथा सरकारी विभागों से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाई. वहीं ठगी करने के लिए फर्जी वेबसाइट और ईमेल आईडी अपने साथियों को बेच दी.

इन वेबसाइट का फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल ऐड पर विज्ञापन किया जाता था, जहां से लोग बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने या किसी सरकारी योजना का फायदा उठाने के नाम पर ठगी का शिकार हो जाते थे. डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर देश भर में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ है जारी
थानाधिकारी  गिरधारी लाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 18 नवंबर 2024 को थाने में एक रिपोर्ट मिली थी, शिकायत में बताया गया कि फेसबुक में एक एड आया था, जिसमें उन्होंने बात की उस पर उनसे 24 लाख 24 हजार 500 रुपये की अलग अलग व्यक्तियों ने फोन कर उक्त विज्ञापन के बारे में ठगी की, जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई.

तकनीकी जानकारी ज्ञात कर वेब बनाने वाले अभियुक्त ऋतु आनंद सिंह जो कि भिलाई में बीटेक आईटी का स्टूडेंट है, उसके द्वारा ये फर्जी वेबसाइट बनाकर विभिन्न व्यक्तियों को दी. जिन्होंने प्रशांत और भारत में अन्य लोगों के साथ भी ठगी की, ऋतु आनंद सिंह को गिरफ्तार किया गया है उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: Jaipur Hit And Run Case: जयपुर में बेकाबू कार ने बरपाया कहर, 2 की मौत, 9 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई
महाराष्ट्र: बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
बारामती कोर्ट से अजित पवार को राहत, मतदाताओं को कथित धमकी मामले में आपराधिक प्रक्रिया रद्द
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
हीरे जैसे दांत पाने का आसान तरीका, घर बैठे आजमाएं ये टिप्स
America Venezuela Conflict: वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
वेनेजुएला से कितना ताकतवर है अमेरिका, दोनों देशों में जंग छिड़ी तो कौन मारेगा बाजी?
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
दूध को बच्चों का फेवरेट बनाना अब आसान, बस इस ड्राई फ्रूट पाउडर का करें इस्तेमाल
Embed widget