एक्सप्लोरर

Dungarpur Bus Accident: डूंगरपुर में बड़ा हादसा, स्टेयरिंग फेल होने से 25 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 यात्री घायल

Dungarpur News: 6 बजे सुबह हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे. बस में फंसे या इधर-उधर गिरे यात्रियों को लोगों ने खाई से बाहर निकाला. घायलों को डूंगरपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.

Bus Accident in Dungarpur: डूंगरपुर में बस की स्टेयरिंग फेल होने से आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. मुंबई से 30 यात्रियों को लेकर आ रही बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. मदद के लिए लोग चीखने पुकारने लगे. किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैर, कमर या शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट लगी है. 6 बजे सुबह हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे. बस में फंसे या इधर-उधर गिरे यात्रियों को लोगों ने खाई से बाहर निकाला. 108 एम्बुलेंस और पुलिस के वाहनों से घायलों को डूंगरपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया.

स्टेयरिंग फेल होने से खाई में गिरी यात्री बस

डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों की टीम घायलों का इलाज करने में लग गई. अधिकतर घायल यात्री सागवाड़ा और बांसवाडा जिले के रहने वाले हैं. घटना सांगवाड़ा क्षेत्र के पास सरकण घाटी में घटी. ड्राइवर भावेश पाटीदार ने सदर थाने के हेड कांस्टेबल गोविंद लबाना को बताया कि तीजवड क्षेत्र से आगे निकलते ही सरकण घांटी पर पंहुचे और बस का स्टेयरिंग फैल हो गया. सड़क के एक तरफ पहाड़ी और दूसरी तरफ खाई थी. बस सीधे खाई में उतरी और पलट गई. साथ ही घायल यात्रियों ने बताया कि करीब 6 बजे बस पलटी है. बस में सभी यात्री सो रहे थे, इसलिए एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका तो पता ही नहीं चला. बस के खाई में उतरने और झटके लगने पर लोगों की नींद टूटी. संभलने का किसी के पास कोई वक्त नहीं था. कुछ ही देर बाद चिखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं और हाहाकार मच गया. दुर्घटना की खबर सुनकर हॉस्पिटल में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को खाई के अंदर से निकाला.

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ के केरल-कश्मीर वाले बयान पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, भारत को लेकर कही ये बात

Hijab Row: कर्नाटक HC ने कहा- मामला सुलझने तक स्कूल में हिजाब हो या भगवा स्कार्फ नहीं पहनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget