एक्सप्लोरर

Duasa Murder: ‘उसका तो गला घोंट दिया गया न, अब कौन सा धर्म...’ दौसा हत्याकांड पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

Dausa Murder News: राजस्थान के दौसा में बीते बुधवार को रंग लगवाने से मना करने पर एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

Dausa Student Murder: राजस्थान के दौसा जिले में तीन लोगों ने रंग लगाने से मना करने पर 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या से गुस्साएं परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, हंगामा खड़ा कर दिया. घटना को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बिना किसी का नाम लिए तंज कसते हुए सवाल खड़े किए हैं.

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि जबरदस्ती होली खेलने के चक्कर में जान ले ली गई और आप धर्म बचा रहे हैं. कहां बचा धर्म? उसका तो गला घोंट दिया गया न, अब कौन सा धर्म बचा रहे हैं आप?

क्या है पूरा मामला? 
पूरी घटना बीते बुधवार की दौसा जिले के रालावास गांव की है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक, बबलू और कालूराम स्थानीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे वे हंसराज को रंग लगाने पहुंचे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश अग्रवाल ने बताया कि जब हंसराज ने रंग लगवाने से मना कर दिया तो तीनों ने पहले उसकी लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी.

शव को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
घटना से गुस्साए परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने बाद में हंसराज के शव के साथ प्रदर्शन किया और इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने हंसराज के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और तीनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आश्वासन के बाद शव को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया गया.

गांव की लाइब्रेरी में पढ़ने जाते थे युवक
लालसोट एएसपी दिनेश अग्रवाल के अनुसार, गांव की पंचायत की तरफ से लाइब्रेरी का निर्माण करवाया गया है. जिसमें गांव के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ने जाते हैं.

बुधवार को लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान हंसराज को रंग लगाने की बात पर लाइब्रेरी में पढ़ने वाले अशोक, बबलू और कालूराम से विवाद हो गया था. तीनों युवक हंसराज को खींचते हुए लाइब्रेरी में ले गए और बेल्ट, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी. इस बीच उसमें से किसी एक ने उसका गला दबा दिया. जिससे हंसराज की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: अलवर में बदल गई नमाज की टाइमिंग, राजस्थान में होली पर कैसी है सुरक्षा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget