एक्सप्लोरर

अलवर में बदल गई नमाज की टाइमिंग, राजस्थान में होली पर कैसी है सुरक्षा?

Rajasthan Jumma Namaz: राजस्थान में आज होली और जुमे की नमाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. इसी के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

Rajasthan Holi Celebration: राजस्थान में होली और जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जिलों में शांति समितियों की बैठकें की गईं, ताकि दोनों को ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके.

अलवर जिले में सद्भाव और भाईचारा दिखाते हुए मुस्लिम मेव समुदाय के नेता शेर खान ने जुमे (शुक्रवार) की नमाज अपराह्न डेढ़ बजे के बजाय दो बजे करने की घोषणा की है.

क्या बोले राजस्थान के डीजीपी?

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने एक बयान में बताया कि होली का त्योहार हमें सद्भावना, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं.

उन्होंने कहा, “राज्य के पुलिसकर्मी हमेशा प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं ताकि आप और हम सभी इस त्योहार को पारंपरिक उल्लास के साथ मना सकें.”

साहू ने बताया कि सभी जिलों और थानों में पुलिस बल अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहेगा और नागरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा.

पुलिस ने बताया कि त्योहार के अवसर पर खुफिया एजेंसियों ने भी देशभर में अलर्ट जारी किया है. पुलिस, आरपीएफ (रेलवे पुलिस बल) और जीआरपी (राजकीय पुलिस बल) ने भी राज्य के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

राजधानी जयपुर से लेकर सुदूर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि वहीं, होटलों और अतिथि गृह में भी सघन जांच की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

शांति समिति की बैठक

करौली के जिलाधिकारी नीलाभ सक्सेना ने होली और रमजान के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए जिले में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की.

कोटा में कानून व्यवस्था में मदद के लिए इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी. पुलिस ने बताया कि कैथून कस्बे में शुक्रवार को जुलूस भी प्रस्तावित है इसलिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.

जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रामेश्वर सिंह ने बताया कि 11 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 40 से अधिक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), करीब 80 क्षेत्राधिकारी, करीब 1500 कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे.

उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 300 से अधिक महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया है.

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

संवेदनशील थाना क्षेत्रों में रिजर्व बल तैनात किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी के लिए गश्त कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर छोटी-बड़ी घटना पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

सिंह ने बताया कि होली पर बड़ी संख्या में बाहर से भी पर्यटक जयपुर आते हैं इसलिए नकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं. 

राजस्थान में कांग्रेस नेता ने माधुरी दीक्षित को बताया 'सेकंड ग्रेड' एक्टर, BJP ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget