एक्सप्लोरर

Deepawali News: दीपावली पर दिखे छिपकली या बिल्ली पिए दूध तो क्या हैं संकेत? जानें यहां

Deepawali 2022छ जिस घर में धनतेरस या दीपावली की रात को छिपकली दिख जाए तो ये महालक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है.

Deepawali 2022 News:  हमारे जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनका कोई ना कोई संकेत जरूर होता है. इसमें कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो शुभ संकेत की तरफ इशारा करती हैं और कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है जो बुरे समय की तरफ संकेत देती है. क्या आपको पता है कि दीपावली की रात कौवा का दिखना भी एक शुभ संकेत माना जाता है.

अगर कौवा घर की मुंडेर पर बोले तो यह अतिथि के आगमन का संकेत माना जाता है. घर से निकलो और गधा आपके लेफ्ट से निकले तो काम सिद्ध होता है. वहीं घर की छत या बाल्कानी में कबूतर का गुटर गू करना अषुभता का संकेत माना जाता है. ऐसे ही धन की देवी महालक्ष्मी भी अपने जिस साधक पर अपनी कृपा बरसाती है उसे अपने आगमन के कुछ संकेत पहले ही दे देती हैं. ये संकेत क्या हैं आईए जानते हैं.

धनतेरस में छिपकली देखना शुभ
दरअसल छिपकली से संदेश प्राप्त होता है. छिपकली आए दिन आपको अपने घर की दीवारों पर नजर आ जाएगी लेकिन धनतेरस से भाईदूज तक के पांच दिनों में ये अदृष्य रहती हैं. जिस घर में धनतेरस या दीपावली की रात को छिपकली दिख जाए तो ये महालक्ष्मी के आगमन का संकेत माना जाता है. छिपकली देखने से सालभर आपको धन संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन की हर परेशानी दूर होने लगेगी. 

छिपकली देखें तो पढ़ें ये मंत्र
वहीं अगर आपको घर में दीवार पर छिपकली दिखे तो तुरंत मंदिर में रखा कुमकूम-चावल ले आएं और ‘ऊँ महालक्ष्मयै नमः’ बोलते हुए इसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें. ऐसा करते हुए अपने मन की किसी मुराद को भी मन ही मन बोलें और यह कामना करें कि वह पूरी हो जाए. ऐसा माना जाता है कि छिपकली एक पूजनीय प्राणी है और इसका पूजन करने से धन संबंधी समस्याओं का अंत हो जाता है.

छिपकली की पूजा
पूजन के बाद चढ़े हुए कुंकुम और चावल को लाल कपड़े में डालकर तीन गांठ लगाकर अपनी तिजोरी में रख दें. पुष्य नक्षत्र आने पर उनकी धूप अगरबत्ती दिखाकर पूजन करें. ऐसा करने से आप महालक्ष्मी को प्रसन्न करेंगे और उनकी कृपा दृष्टि आप पर सदैव बनी रहेगी.

बिल्ली दूध पिए तो शुभ माना जाता है
हमारे देश में ऐसी कई मान्यताएं है जो खास समय के लिए होती है. अगर आम दिनों में बिल्ली आपके किचन से दूध पीकर चली जाए तो आप उसको घर में घुसने नहीं देते हैं. वहीं दिवाली में अगर बिल्ली आपके घर में प्रवेश कर जाए और आपके घर में रखा दूध पी जाए तो ये माता लक्ष्मी के आने के संकेत हैं. जानकार कहते हैं कि दूसरा संकेत है महालक्ष्मी के प्रिय वाहन उल्लू का अगर आपको दीपावली के दिन या रात में पूर्व दिशा की ओर से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे जाए तो ये संकेत है कि पूरे वर्ष घर में धन-धान्य की वर्षा होगी.

छंछूदर देखना शुभ
आपने अपने घरों में छंछूदर को भी देखा होगा ये दिखने में चूहों की तरह ही होते हैं. माना जाता है कि इनका घर में दिखना बहुत ही शुभ संकेत होता है. ऐसे भी कई घर है जहां छछूंदरों ने सबको परेशान करके रखा है. ये भी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन छछूंदर दिख जाए तो आपको धन लाभ होकर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है. 

केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक
हिंदू धर्म में गाय को मां के समान माना जाता है और उनकी पूजा भी की जाती है लेकिन क्या आपने कभी केसरिया रंग की गाय देखी है. शायद आप नहीं जानते होंगे कि शकुन शास्त्र में केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक मानी गई हैं और अगर दीपावली पर इनके दर्शन हो जाएं तो यह समृद्धि का संकेत लेकर आता है.

रोड पर पैसा मिले तो उठा लें
अगर आपको दिपावली के दिन रोड पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं तो आप उन्हें तुरंत उठा लें और लक्ष्मी पूजा पर दूसरे चांदी के सिक्को के साथ-साथ उनकी भी पूजा करें और अगले दिन उस पैसे को अपनी तिजोरी में रख दें. महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी. अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत मिलता है तो समझिए पूरे साल आपके घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य बना रहेगा.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: इस बार अनोखी होगी भरतपुर की दीवाली, दीप महोत्सव कार्यक्रम के साथ होगी 100 फीट लंबे गोवर्धन की पूजा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं, राजस्थान पुलिस का 'शक्ति सुरक्षा अभियान' शुरू

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget