एक्सप्लोरर

Dholpur Flood: धौलपुर में बाढ़ का पानी उतरा, ट्यूबवेल की सफाई के दौरान दिखा बड़ा मगरमच्छ, लोगों के उड़े होश

ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया. वन विभाग की टीम के आने से पहले मगरमच्छ भागने लगा. ग्रामीण हिम्मत जुटाकर भागते मगरमच्छ को पकड़ने के लिए हाथों में डंडा लेकर टूट पड़े.

धौलपुर (Dholpur) जिले के राजाखेड़ा उपखंड में चंबल नदी (Chambal River) का पानी अब धीरे-धीरे उतरने लगा है. करीब 120 गांवों और ढाणियों में बाढ़ का पानी उतर जाने के बाद बर्बादी का मंजर दिखाई दे रहा है. खाने पीने का सामान बर्बाद होने के साथ चारों तरफ बजरी ही बजरी छा गई है. खेतों में बजरी आने से लोगों की फसलें बर्बाद हो चुकी है. चंबल नदी के उफान से आई बाढ़ ने भयावह तबाही मचाई है. कई लोगों के पक्के मकान धराशायी हो गए. कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं. गांव में मगरमच्छ (Crocodile) भी दिखाई देने लगे हैं. गांव महमदपुर में ट्यूबवेल की सफाई करते वक्त एक बड़ा मगरमच्छ निकलकर सामने आ गया. अचानक बड़े मगरमच्छ को देखकर ट्यूबेल की सफाई कर रहे ग्रामीणों के होश उड़ गए.

ग्रामीणों ने मगरमच्छ पकड़कर किया वन विभाग के हवाले

ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग (Forest Department) की टीम को बुलाया. वन विभाग की टीम के आने से पहले मगरमच्छ भागने लगा. ग्रामीण हिम्मत जुटाकर भागते मगरमच्छ को पकड़ने के लिए हाथों में डंडा लेकर टूट पड़े. चंद मिनटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बड़े मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली. ग्रामीणों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया. कोटा बैराज (Kota Barrage) से चंबल नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ गया था. धौलपुर के करीब 120 गांवों में बाढ़ का पानी तीन दिन तक रहा. बाढ़ के पानी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था.

Rajasthan News: दो साल बाद फिर से शुरू होने जा रही शाही ट्रेन 'Palace on Wheels', ट्रेन की खासियत और किराया उड़ा देगा होश

चंबल का पानी खतरे के निशान से कम होने पर मिली राहत

चंबल नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर होने पर लोगों ने छतों पर शरण ले ली थी. प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में डेरा डाल कर लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया. प्रभावितों के लिए भोजन और ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने से 120 गांवों में पानी भरने के कारण अधिकारी चिंतित हो गए थे. राजाखेड़ा के रिहायशी इलाके में पानी भरने की वजह से स्थिति बदहाल हो गई थी. अब चंबल का पानी खतरे के निशान से कम हो गया है. लोगों ने राहत की सांस ली है. बाढ़ का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीण घरों की साफ सफाई में जुट गए हैं. 

Rajasthan News: वकीलों के खराब व्यवहार पर बार काउंसिल का सख्त एक्शन, तीन को वकालत करने पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget