एक्सप्लोरर

Rajasthan News: दो साल बाद फिर से शुरू होने जा रही शाही ट्रेन 'Palace on Wheels', ट्रेन की खासियत और किराया उड़ा देगा होश

Rajasthan News: कोरोना के कारण दो सालों से बंद इस शाही ट्रेन को सितंबर में फिर से शुरू करने की तैयारी है. यह ट्रेन दिल्ली से चलकर जयपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर तक का सफर तय करती है.

Jaipur News: दो साल तक कोरोना महामारी (Covid-19 Havoc) का दंश झेलने वाली लोकप्रिय लग्जरी ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' (Palace on Wheels) आपको एक बार फिर से पटरी पर दौड़ती नजर आएगी. बता दें कि राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) भारतीय रेलवे के साथ मिलकर इस ट्रे को चलाता है. आगामी टूरिस्ट सीजन (Tourist Season) में  यह ट्रेन फिर से यात्रियों की सेवा में मौजूद रहेगी. ट्रेन को सितंबर के अंतिम सप्ताह से फिर से संचालित करने की योजना है.

लगातार 40 सालों से सेवा दे रही है शाही ट्रेन

आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा, 'पैलेस ऑन व्हील्स देश और दुनिया में राजस्थान की पहचान है. ट्रेन को दोबारा शुरू करने के लिए निगम की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है और संभवत: सितंबर के अंतिम सप्ताह तक ट्रेन पटरी पर चलने लगेगी.' पिछले दो सालों को छोड़ दें तो 'पैलेस ऑन व्हील्स' ट्रेन पिछले 40 सालों से लोगों की सेवा कर रही है.  इसकी शुरुआत 1982 में देश की पहली लग्जरी हेरिटेज ट्रेन की अवधारणा के साथ हुई थी. दरअसल राजपूताना और अन्य रियासतों के तत्कालीन शासक इसी तरह की शाही ट्रेनों का इस्तेमाल करते थे और वहीं से जनता के लिए भी ऐसी ट्रेन चलाने का विचार लिया गया.

राजस्थान की विरास्त और संस्कृति दर्शाता है ट्रेन का इंटीरियर

इस ट्रेन के इंटीरियर को राजस्थान की संस्कृति और विरासत के आधार पर डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन दिल्ली से चलकर जयपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर तक का सफर तय करती है. इस बार आरटीडीसी इस ट्रेन के गंतव्यों में कुछ और जगहों को शामिल करने की योजना बना रही है.

किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
हर कोई इस आलीशान ट्रेन का सफर करना चाहता है, लेकिन इसका किराया जानकर हर कोई इसमें सफर करने की हिम्मत नहीं कर पाता है. दरअसल ट्रेन में एक यात्री का एक रात का किराया 55 हजार रुपए है, ऑफ सीजन में यह करीब 43 हजार रुपए रहता है. वहीं ट्रेन का अधिकतम किराया 1.54 लाख रुपए है. वहीं 5 साल तक के बच्चों के लिए ट्रेन में यात्रा फ्री है. 5 से 10 साल के बच्चों से आधा किराया वसूला जाता है.

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राजस्थान टूरिस्ट इंडस्ट्री

 बता दें कि सर्दियां आते ही अक्टूबर के आरंभ से राजस्थान में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है. पिछले दो साल से राजस्थान  की टूरिस्ट इंडस्ट्री कोरोना की वजह से बुरे दौर से गुजर रही है,लेकिन इस बार इंडस्ट्री को अच्छी कमाई की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

Bharatpur News: ग्रामीण ओलंपिक का आगाज, 53 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम, नाती-नातिनों के साथ खलते नजर आएंगे दादा-दादी

Rajasthan News: रघु शर्मा बोले- अजमेर में मर रही हैं गायें और कर्मचारियों को भेज दिया जोधपुर, सरकार पर उठाए सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget