एक्सप्लोरर

Rajasthan: लाल डायरी मामले पर बोले धर्मेंद्र राठौड़- 'मेरे साथ रहे गुढ़ा, तब लोगों ने कहा उन्हें अपने घर में नहीं रखना चाहिए...'

Rajasthan Lal Diary: धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि मैं हमेशा गांधी डायरी का उपयोग करता हूं और उसमें ही अपनी दिनचर्या लिखता हूं. आईटी डिपार्टमेंट के लोग मेरे घर से तीन डायरियां लेकर गए थे.

Dharmendra Rathore On Rajendra Singh Gudha: राजस्थान की सियासत में  लाल डायरी ने भूचाल ला दिया है. इस लाल डायरी को लेकर लगातार नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. अब लाल डायरी के मामले में आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ (Dharmendra Rathore) की प्रतिक्रिया सामने आई है. धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) से से लंबे समय से मेरे पारिवारिक संबंध रहे. जबसे उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी, तबसे वो मेरे संपर्क में रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं लाल डायरी नहीं हमेशा गांधी डायरी का उपयोग करता हूं. मैं गांधी डायरी में ही अपनी दिनचर्या लिखता हूं.

धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा "मेरे राजेंद्र गुढ़ा से लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं. हमारे संबंधों की प्रगाढ़ता इतनी रही कि लगभग 10 साल पहले वे मेरे घर में रहे. उस समय इनके विधानसभा क्षेत्र के कई लोग आकर मुझसे इनकी आलोचना कर कहते थे, कि इनको अपने घर में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि ये बेहद अविश्वसनीय व्यक्ति हैं." उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी सरकार गिराने का प्रयास किया.

 'मैं हमेशा गांधी डायरी का उपयोग करता हूं'
उन्होंने कहा कि इसी षड़यंत्र का हिस्सा केंद्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस नेताओं, तमाम प्रतिष्ठानों और मुख्यमंत्री के भाई तक के घर पर छापा डाला. उन्होंने कहा "मुझे याद है उस घटनाक्रम के दौरान गुढ़ा मेरे घर आए थे, लेकिन इस घटनाक्रम से लेकर कभी भी मेरे से उन्होंने किसी लाल डायरी की चर्चा नहीं की. धर्मेंद्र राठौड़ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैं हमेशा गांधी डायरी का उपयोग करता हूं और उसमें ही अपनी दिनचर्या लिखता हूं. आईटी डिपार्टमेंट के लोग मेरे घर से तीन डायरियां लेकर गए थे, जिनमें गांधी डायरियां थीं.

ये उनके रिकॉर्ड में भी दर्ज है. उन्होंने ये भी कहा कि पिछले लगभग साल भर से गुढ़ा पार्टी लाइन से हटकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे थे. मैंने उनको  समझाने की भी कोशिश कि वो ऐसा न करें, लेकिन तब मैं तब समझ नहीं पाया कि ये अंदर ही अंदर क्या षड्यंत्र चल रहा है और ये किन-किन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं?

बीजेपी पर साधा निशाना
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां मणिपुर में हो रहीं हिंसा, महिलाओं से बलात्कार और हत्याओं के मामले पर संसद में चर्चा करना चाहती हैं. पूरे देश-दुनिया की नजर इस पर है, लेकिन संसद नहीं चल पा रही है. दिल्ली से लेकर जयपुर तक बीजेपी राजस्थान सरकार पर झूठे आरोप लगाकर मणिपुर के मुद्दे की गंभीरता को कम करने का षड़यंत्र कर रही है.

उन्होंने कहा "उसी षड़यंत्र के अंतर्गत राजेंद्र गुढ़ा को मोहरा बनाकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा रचा गया है. प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे से महज तीन दिन पहले गुढ़ा और बीजेपी के नेताओं के जो बयान विधानसभा के अंदर और बाहर आए हैं, वो इसी षड़यंत्र का हिस्सा हैं. हालांकि, वो इसमें सफल नहीं हुए."

यह भी पढ़ें: PM Modi Sikar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीकर दौरा आज, 2018 में खोई अपनी जमीन वापस लेने की कोशिश करेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget