एक्सप्लोरर

Dholpur: डकैत केशव गुर्जर के बाद अब दोनों इनामी भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन से बीहड़ का खाक छान रही थी धौलपुर पुलिस

Dacoit Keshav Gurjar: धौलपुर पुलिस ने लगभग 6 दिनों से डकैत केशव गुर्जर की गैंग का सफाया करने के लिए सर्च अभियान चला रखा था. डकैत केशव गुर्जर की गिरफ्तारी 30 जनवरी को मुठभेड़ में हुई थी.

Dacoit Keshav Gurjar: राजस्थान की धौलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. डकैत केशव गुर्जर के दोनों भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है. शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर का चंबल के बीहड़ में आतंक था. दोनों को पुलिस ने सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के पिली कछार से गिरफ्तार किया है. शीशराम गुर्जर पर 25 हजार का इनाम घोषित है. छोटू गुर्जर उर्फ गब्बर पर 5 हजार का इनामी बताया जा रहा है. दोनों के कब्जे से एक-एक राइफल और जिन्दा कारतूस मिले हैं.

डकैत केशव गुर्जर के दोनों इनामी भाई गिरफ्तार

दोनों भाई डकैत केशव गुर्जर के सहयोगी हैं. धौलपुर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बीहड़ में पुलिस का सर्च अभियान जारी है. कुछ दिन पहले केशव गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य डकैतों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को सुबह धौलपुर के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस ने राजस्थान के टॉप 5 बदमाशों में शामिल 25 हजार का इनामी डकैत शीशराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया.

गैंग को साफ करने के लिए पुलिस चला रही मुहिम

माना जा रहा है कि शीशराम गुर्जर की गिरफ्तारी से केशव गुर्जर की गैंग का चंबल के बीहड़ों से सफाया हो गया है. धौलपुर पुलिस ने लगभग 6 दिनों से डकैत केशव गुर्जर की गैंग का सफाया करने के लिए सर्च अभियान चला रखा था. डकैत केशव गुर्जर की गिरफ्तारी 30 जनवरी को हुई थी. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से डकैत केशव गुर्जर घायल हो गया था.

मुठभेड़ के अगले दिन दो और पकड़े गए थे मुठभेड़ के बाद भाग निकले डकैत नरेश गुर्जर और बंटी पंडित अगले दिन 31 जनवरी को मुंडपुरा का माला से गिरफ्तार कर लिए गए. पुलिस केशव और दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी थी. मुठभेड़ के बाद केशव गुर्जर का सगा भाई शीशराम गुर्जर और छोटू गुर्जर फरार चल रहे थे. आज छठवें दिन पुलिस को फरार चल रहे शीशराम गुर्जर भाई छोटू गुर्जर के साथ पीली कछार में दिख गया.

धौलपुर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि केशव गुर्जर की गैंग के डकैतों की तलाश लगातार जारी है. केशव गुर्जर से पूछताछ में अन्य सहयोगियों का पता चला. पुलिस लगातार कॉबिंग ऑपरेशन कर रही थी. आज सुबह 25 हजार का इनामी शीशराम गुर्जर और छोटा भाई छोटू गुर्जर उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से 306 बोर और 315 बोर की बंदूक बरामद की है.

Bharatpur: सड़क हादसे के बाद आपस में भिड़े पुलिस और ग्रामीण, पथराव में इतने पुलिसकर्मी लहूलुहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget