एक्सप्लोरर

शाही सब्जियों और फास्ट फूड का प्रशिक्षण ले रहे कैदी, रोजगार से जोड़ने के लिए जेल प्रशासन की अनूठी पहल

Jodhpur News: पहले चरण में 30 महिला, 45 विचाराधीन और 45 सजायापता बंदियों को कुकिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है. पीएम कौशल विकास योजना के तहत जेल प्रशासन ने कार्यक्रम शुरू किया है.

Rajasthan News: जोधपुर सेंट्रल जेल के कैदी अब बेरोजगार नहीं रहेंगे. जेल से निकलने के बाद कैदी खुद का रोजगार कर सकेंगे. कैदियों को रोजगार से जोड़ने के लिए अनोखी पहल शुरू की गयी है. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंदियों को कौशल विकास योजना के तहत हुनरमंद बनाया जा रहा है. जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने बताया कि बाहर निकलने के बाद कैदियों को पुनर्वास में विशेष मदद मिलेगी. कार्यक्रम के तहत 120 बंदियों को कुकिंग का टिप्स सिखाया जा रहा है.

लखावत ने बताया कि महिला कैदी भी जेल से बाहर निकलने के बाद आत्मनिर्भर हो सकेंगी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में 30 महिला, 45 विचाराधीन और 45 सजायापता बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ज्यादातर बंदियों की सजा एक दो साल बाकी है. जेल से निकलने के बाद कैदी भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे. जेल में कौशल विकास योजना चलाने का उद्देश्य कैदियों को हुनरमंद बनाना है. कैदियों को चाइनीज, साउथ इंडियन और स्पेशल डिशेज बनाना सिखाया जा रहा है.

जोधपुर सेंट्रल जेल के कैदी बिखरेंगे स्वाद का जायका

खाने को परोसने और सजाने का भी तरीका बताया जा रहा है. जेल अधीक्षक ने कहा कि कौशल विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है. जेल प्रशासन की मंशा कैदियों को दोबारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से रोकने की है. कुकिंग में पारंगत होने के बाद बंदी बाहर निकलकर स्वाद का जायका बिखेर सकेंगे. बाहर जाने के बाद कैदी छोटा-मोटा खुद का व्यवसाय करने के योग्य हो जाएंगे. कैदियों को खाना पकाने में हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है.

जेल प्रशासन की पहल से कैदी भी काफी उत्साहित हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैदी बारीकी से कुकिंग टिप्स समझ रहे हैं. बता दें कि जोधपुर सेंट्रल जेल की चर्चा बॉलीवुड स्टार सलमान खान, आसाराम, मंत्री और कुख्यात के बंदी बनने की वजह से होती रही है. 

ये भी पढ़ें-

भरतपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचा था निगम अमला, बुलडोजर को देखकर भड़के लोग, जानें फिर क्या हुआ

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget