एक्सप्लोरर

जालोर में CM भजनलाल शर्मा के दौरे से पहले पूर्व मंत्री ने विरोध का किया ऐलान, सियासी पारा हाई

Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 जून को जालोर के सांचौर का दौरा करेंगे. वे नर्मदा नहर पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' की शुरुआत करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

Rajasthan News: जालोर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बुधवार (18 जून) को सांचौर दौरा प्रस्तावित है इस दौरान वे नर्मदा नहर के किनारे स्थित सीलू घाट पर पूजा-अर्चना कर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ की शुरुआत करेंगे. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, लेकिन इस दौरे से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है, सांचौर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया है. 

पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने एक वीडियो जारी करते हुए विरोध का ऐलान किया है बता दे की सांचौर जिला निरस्त करने के बाद जिला निरस्त करने से नाराज पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने यह ऐलान किया है सांचौर जिला निरस्त करने के बाद पिछले लंबे समय से जिला बहाल करने की मांग को लेकर धरना भी चल रहा है.

सरकार की योजनाओं की देंगे जानकारी
बता दें कि मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश सरकार के जल संरक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से तय हुआ है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सीलू के नर्मदेश्वर घाट पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद जल संरक्षण को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद आयोजित जनसभा में वे सांचौर क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे.

हालांकि, मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सांचौर को जिला घोषित किया गया था, जिससे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और विकास को नई दिशा मिली. लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने सांचौर से जिला दर्जा वापस ले लिया, जो सीधे तौर पर क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है.

बिश्नोई ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री के इस दौरे का विरोध करेंगे और आमजन से भी इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने की अपील करते हैं. उन्होंने इसे जनता की भावना के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि वे इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ हर मंच पर आवाज उठाते रहेंगे. इस पूरे घटनाक्रम से सांचौर में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. 

घाट क्षेत्र का भी किया गया है निरीक्षण
इधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों द्वारा हेलीपैड, सभा स्थल और घाट क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया है, वही पुलिस एवं प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को बढ़ाया गया है. विरोधाभास की आशंका देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं, चप्पे चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Input By : एच.एल.भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget