एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में 24 अप्रैल से लगने वाला है महंगाई राहत कैंप, CM गहलोत का एलान, ऐसे उठाएं लाभ

Rajasthan Mehangai Rahat Camp: राजस्थान में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप लगने जा रहा है. सस्ती बिजली, गैस और अन्नपूर्णा फ़ूड पैकट का लाभ उठाने के लिए आपको कैंप में जाकर पंजीकरण कराना होगा.

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रेस कांफ्रेस कर राजस्थान में महंगाई राहत कैंप शुरू होने की जानकारी दी. 24 अप्रैल से शुरू होने वाले महंगाई राहत कैंप में 10 योजनाओं को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि लाभ चाहनेवाले महंगाई राहत कैंप में आकर पंजीकरण कराएं. राज्य छोड़कर जा चुके लोग आवेदन नहीं करेंगे. लोगों को तय करना है कि लाभ की जरूरत है या नहीं.

महंगाई राहत कैंप में लोग गैस सिलेंडर का दाम 500 रु करवा सकते हैं. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत कनेक्शन का नंबर और एजेंसी का नाम बताना होगा. मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत महंगाई राहत कैंप में कनेक्शन नंबर बताने पर हर महीने बिजली के बिल में पहले 100 यूनिट मुफ्त होगी. इस योजना से लगभग 90 फीसद जनता को फ्री बिजली का लाभ मिलेगा.

राजस्थान में महंगाई राहत कैंप लगेगा

किसानों को बिजली कनेक्शन नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप जाने पर हर महीने 2000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत महंगाई राहत कैंप में नाम लिखवाने पर हर महीने अन्नपूर्णा फ़ूड पैकट आप निशुल्क पा सकते हैं. नरेगा जॉब कार्ड नंबर लेकर महंगाई राहत कैंप में जाने पर लोग साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम पा सकेंगे. महंगाई राहत कैंप में जन आधार नंबर बता कर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत रोजगार का अवसर पा सकते हैं.

सरकार लाभ उठाने का दे रही मौका

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को महंगाई राहत कैंप जाकर दोगुना बढ़वा सकते हैं. जन आधार कार्ड से महंगाई राहत कैंप में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली 10 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि 25 लाख करवा सकते हैं. चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाली 05 लाख रु प्रति परिवार की बीमा राशि को दोगुना करवा सकते हैं. महंगाई राहत कैंप में कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत पशु का 40 हजार रु का बीमा निशुल्क करवा सकते हैं. दुधारू पशु की असमय मृत्यु हो जाने पर राशि नया पशु खरीदने में काम आएगी. 

Rajasthan News: राजस्थान के लिए पीएम मोदी से सीएम गहलोत ने क्या-क्या मांगा, 5 प्वाइंट्स में जानें

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget