एक्सप्लोरर

Rajasthan: बैसाखी पर CM गहलोत फैसला- गुरु नानकदेव सिख वेलफेयर बोर्ड के गठन को दी मंजूरी

Rajasthan Government News: यह बोर्ड सिख समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा. साथ ही सिख समुदाय के सामाजिक, आर्थिक कार्य को संपादित करेगा.

Baisakshi 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को बैसाखी पर्व के अवसर पर गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी. यह बोर्ड सिख समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नयन हेतु विभिन्न कार्य संपादित करेगा. अल्पसंख्यक मामले के विभाग द्वारा बोर्ड के गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. इस बोर्ड का उद्देश्य सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं प्रस्तावित करना और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव देना है. 

कैसे काम करेगा गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड?

इसके साथ ही गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड सिख समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा. इसके साथ ही बोर्ड सिख समुदाय की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने और समुदाय के परंपरागत व्यवसायों को आधुनिक रूप देने के लिए भी सुझाव देगा. अधिसूचना के अनुसार बोर्ड सामजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योजनाओं में सिख समुदाय की भागीदारी, समुदाय के लिए नवीन योजनाओं की प्रगति और इनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों और समाधान हेतु निरंतर समीक्षा करेगा.

गुरू नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का प्रशासनिक विभाग अल्पसंख्यक मामले का विभाग होगा. इस बोर्ड में सात गैर सरकारी सदस्य होंगे, जिनमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य शामिल होंगे. साथ ही, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि इसमें सदस्य के रूप में शामिल होंगे. बोर्ड के सचिव पद पर अल्पसंख्यक मामले के विभाग के उपनिदेशक स्तर का अधिकारी कार्य संपादित करेगा. जल्द ही इस बोर्ड का पूरी तरह से गठन कर दिया जाएगा.

बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में इसे चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत सभी को खुश रखना चाहते हैं. इससे पहले सीएम गहलोत ने दूसरे वर्गों के लिए भी बोर्ड बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'ऑटो मोड में उड़ रहा सचिन पायलट का प्लेन', राजस्थान कांग्रेस में घमासान पर BJP का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget