एक्सप्लोरर

Rajasthan News: देशभक्ति का गीत सुनाने से पहले ही खामोश हो गई शिवानी की आवाज, 15 अगस्त को ट्रक ने रौंद दिया था

Kota News: रजोपा गांव की शिवानी गुर्जर स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घर से सुबह स्कूल जा रही थी.उसे स्कूल में कविता सुनानी थी और देश भक्ति गीत गाना था, लेकिन स्कूल जाते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई थी.

Road Accident in Kota: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया, लेकिन कोटा के रजोपा में एक बालिका के लिए यह दिन काल बनकर आ गया. एक ट्रक उसकी आवाज को हमेशा के लिए खामोश कर गया. रजोपा निवासी आठ साल की शिवानी पिछले कई दिनों से 15 अगस्त पर देशभक्ति के गीत गाने की तैयारी कर रही थी. स्वतंत्रता दिवस पर उसकी खुशी सातवें आसमान पर थी, वह जल्दी-जल्दी तैयार हुई और निकल पड़ी स्कूल के लिए. लेकिन उसे क्या पता था कि देशभक्ति का तराना उसके मुंह से निकलने से पहले ही उसकी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी. इटावा थाना क्षेत्र के रजोपा गांव में 8 साल की शिवानी गुर्जर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आ गई. कोटा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

स्कूल में कविता सुनानी थी और गीत गाना था 
रजोपा गांव की शिवानी गुर्जर स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घर से सुबह स्कूल जा रही थी.उसे स्कूल में कविता सुनानी थी और देश भक्ति गीत गाना था, लेकिन स्कूल जाते समय वह ट्रक की चपेट में आ गई. हादसे में शिवानी 20 फीट तक घिसटती चली गई. गंभीर हालत में उस इलाज के लिए कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.

ट्रक ने 20 फीट तक घसीटा  
बालिका के पिता हनुमान ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. आठ साल की शिवानी सबसे बड़ी थी. शिवानी गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी. घर से स्कूल की दूरी 150-200 मीटर है. स्कूल सड़क के दूसरे छोर पर है. खातौली-इटावा सड़क को क्रॉस करके स्कूल जाना पड़ता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह 7 बजे करीब स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थी. पास में रहने वाली उसकी सहेली को बुलाने गई और सड़क किनारे खड़ी थी.उसके साथ तीन-चार सहेलियां भी थी. खातौली-इटावा सड़क पर यूरिया खाद से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने शिवानी को टक्कर मार दी. ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए,उसके बाद भी शिवानी 20 फीट तक घसीटते चली गई. 

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे उठाया. शिवानी को इलाज के लिए कोटा हॉस्पिटल लेकर आए. उसका बायां पैर टकने के नीचे से अलग हो गया. बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ व मुंह भी छिल गया था. डॉक्टर ने बुधवार को ऑपरेशन करने को कहा था.लेकिन उससे पहले ही शिवानी ने दम तोड़ दिया. इटावा थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले तीन लोग गिरफ्तार, इतने रुपये में बेचते थे एक पुड़िया नशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget