एक्सप्लोरर

Churu News: जोधपुर डिस्कॉम के चूरू सर्किल ने बिजली बिल रिकवरी में किया कमाल, पहली बार 100% का लक्ष्य पार

चूरू में बिजली विभाग ने लक्ष्य से भी ज्यादा वसूली कर कमाल कर दिया है. सालाना लक्ष्य करीब 1450 करोड़ के मुकाबले 1463 करोड़ की वसूली हुई. वसूली के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन और टीम भावना कारगर रही.

विद्युत विभाग में सबसे बड़ी समस्या छीजत रोकने की मानी जाती है. लेकिन उससे भी बड़ी समस्या होती है रिकवरी की. खासकर पुराने पेंडिंग पड़े मामलों में. रिकवरी का महीना मार्च बीत जाने के बाद अब वसूली की गई रिकवरी का आकलन करना शुरू हो गया है. बिजली बिलों की रिकवरी में चूरू जिले ने पहली बार जोधपुर डिस्कॉम टॉप किया है. इस बार चूरू जोधपुर डिस्कॉम के 11 जिलों में 100 फ़ीसदी से ज्यादा वसूली के साथ एक नंबर पर है. 

बिजली विभाग ने रिकवरी लक्ष्य में किया कमाल

चूरू जिला वृत्त का सालाना रिकवरी लक्ष्य करीब 1450 करोड़ का है. इस बार 1463 करोड़ की वसूली हुई. सरकारी महकमों सहित अन्य उपभोक्ताओं पर फरवरी में करीब 99 करोड़ रुपए पेंडिंग थे. रिकवरी में राज्य सरकार की ब्याज माफी योजना, डिस्काउंट, अधिकारियों की कड़ी नजर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सरकारी, गैर सरकारी और किसानों से बकाया वसूली का लक्ष्य हासिल किया गया. करीब एक दशक से डिस्काउंट में कार्यरत सीनियर लेखा अधिकारी मोहनलाल मांजू का कहना है कि 99 से 100 फीसदी तक रिकवरी पहले भी हुई है, लेकिन जोधपुर डिस्कॉम में पहली बार टॉप पर रहने के पीछे पीएचईडी और पुलिस महकमे की आउटस्टैंडिंग क्लियर होना है.

Hanuman Jayanti: जानें इस बार कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

जोधपुर डिस्कॉम के चूरू सर्किल ने बनाई योजना

जोधपुर डिस्कॉम के चूरू सर्किल एसई एम एम सिंघवी ने बताया कि जिले के 19 उपकरणों पर तीन अधिकारियों की टीम बनाकर माइक्रो लेवल मीटिंग की गई. करीब 40 अफसरों की टीम ने रोज मॉनीटिरिंग की. 1 लाख, 50 हजार और 20 से 30 हजार के बकाया डिफाल्टर को चिन्हित कर फोन, स्मरण पत्र, नोटिस जारी किए गए. इसके बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई. कई विवादित और वंचित मामलों का निस्तारण मुख्यालय पर समझौता समिति की बैठक में किया गया. सरकारी महकमों में वसूली के लिए ब्याज माफी योजना का प्रचार किया गया और महकमों के अधिकारियों से संपर्क कर रिकवरी क्लियर की गई.

वसूली के लिए उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन और टीम भावना कारगर साबित रही. हर दिन थोड़ी सी प्रगति बड़े परिणाम देती है. सीनियर लेखाधिकारी मांजू का कहना है कि इस बार अकेले सुजानगढ़ खंड में पीएचडी से सात करोड़ की रिकवरी हो गई. जिले में पहली बार 1.87 प्रतिशत की रिकवरी करने में सफलता मिली. पीएचडी से हर माह 12 करोड़ के हिसाब से साल में 120 करोड़ और आउटस्टैंडिंग के 12 करोड़ की वसूली हुई. पुलिस महकमे से भी करीब 1.50 करोड़ का हासिल किया गया. टीम भावना का परिणाम है पूरे डिस्कॉम में चूरू जिला प्रथम रहा है. 

Rajasthan Cabinet Decisions: फिल्म मेकर्स के लिए राजस्थान सरकार ने खोला सौगात का पिटारा, जानिए कैबिनेट के फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget