एक्सप्लोरर

Hanuman Jayanti: जानें इस बार कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

शास्त्रों के अनुसार आज भी साक्षात बजरंगबली धरती पर वास करते हैं, माँ जानकी ने हनुमान जी को अमरता का वरदान दिया था. हनुमानजी अपने भक्तों की हर नकारात्मक शक्ति से रक्षा करते हैं.

Hanuman Jayanti: भगवान शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार का जन्मदिवस 16 अप्रैल 2022 को है. वैसे अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार इसे साल में दो बार मनाया जाता हैं. एक चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि और दूसरी कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चैदस के दिन. एक तिथि को जन्मदिवस के रूप में तो दूसरी को विजय दिवस के रूप में मनाते है. जानिए पंडित सुरेश श्रीमाली से कैसे पूजा करे.

शक्ति ज्ञान, वीरता, बुद्धिमानी और निस्वार्थ सेवा भाव की जहां बात हो वहा सिर्फ एक ही नाम आता है और वो है बजरंगबली का. जिन्होंने अपना जीवन प्रभु राम और माँ सीता की सेवा में समर्पित कर दिया. बिना किसी उद्देश्य के उन्होंने कभी भी अपनी वीरता और किसी को अपनी ताकत नही दिखाई. इनकी पूजा आराधना से सभी प्रकार के कष्ट, नकारात्मक प्रभाव दूर होते है और किसी भी प्रकार का भय नहीं सताता है.
 
शास्त्रों के अनुसार आज भी साक्षात बजरंगबली धरती पर वास करते हैं, माँ जानकी ने हनुमान जी को अमरता का वरदान दिया था. हनुमानजी अपने भक्तों की हर नकारात्मक शक्ति से रक्षा करते हैं, कुंडली में बैठे ग्रह दोषों को दूर करते हैं. यूं तो हनुमान जी की भक्ति करने का कोई एक दिन नहीं है, लेकिन विशेष तिथियों पर किए गए शुभ कार्य हमेशा ही फलदायी होते हैं.
 
पूजन के लिए शुभ मुहूर्तः-
दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त 
दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चैघडिया रहेगा
 
हनुमान जयंती के दिन किस विधि से हनुमान जी की पूजा की जाए 
 
पूजा विधि-:
सुबह स्नान करके लाल वस्त्र पहनें. फिर पूर्व दिशा में एक बाजोट पर लाल वस्त्र बिछाएं. लाल गुलाब का आसन बना कर उस पर राम-सीता व हनुमान जी की प्रतिमा या फोटो रखे. धूप दीप कर लाल गुलाब, चमेली या मोगरे की सुंगधित माला अर्पित करें. सीधे हाथ की अनामिका ऊँगली से हनुमानजी की प्रतिमा को सिन्दूर लगाएं फिर हनुमान जी के सामने दो दीपक जलाएं। एक दीये में सरसों का तेल डालें और एक दीये में शुद्ध घी डालें. अब बजरंगबाण, हनुमान चालीसा का पाठ करे। पाठ समाप्त होने के बाद फल और मिठाई का भोग लगाए। और मन ही मन अपनी समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना करे.
 
विशेष उपाय-:
 
1. आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस दिन पीपल के 11 पत्ते पर चंदन से श्रीराम लिखकर हनुमानजी को चढ़ाएं। हर पत्ते को अर्पित करते हुए ‘जय श्रीराम’ बोले.
 
2. हनुमानजी की प्रतिमा पर लगा सिन्दूर अपने मस्तक पर लगाएं. इस तिलक को लगाने से हनुमानजी की तरह शक्तिशाली, ऊर्जावान तथा संयमित बनेंगे.
 
3. नौकरी ढूंढ कर परेशान हो गए हैं या आपका बिजनेस नहीं चल रहा है तो हनुमान जयंती पर एक पान पर दो बूंदी के लड्डू और एक लौंग रख कर हनुमानजी को अर्पित करे. इसके बाद रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें.
 
4. भय और चिंता को दूर करने के लिए इस दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और 2 केसरी रंग की ध्वजा उस पर जय हनुमान लिख कर एक ध्वजा मंदिर में अर्पित करे और एक ध्वजा अपने घर की छत पर लगाए.
 
5. अपनी संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन छोटे बच्चो को जरूरत की वस्तुओ का दान करे.
 

ये भी पढ़ें

In Pics: राजस्थान का राज्य पुष्प रोहिड़ा इन दिनों महका रहा है चूरू के खेत- खलिहान, जानिए क्यों है ये बेहद खास

Rajasthan Cabinet Decisions: फिल्म मेकर्स के लिए राजस्थान सरकार ने खोला सौगात का पिटारा, जानिए कैबिनेट के फैसले

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget