एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: चित्तौड़गढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं का पुशअप्स, बाद में ट्रेन के इंजन में की तोड़फोड़

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ के खिलाफ 'अग्निकांड' की आंच मेवाड़ तक पहुंच गई है. चित्तौड़गढ़ में सैकड़ों युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तोड़फोड़ की.

Agnipath Scheme Protest in Chittorgarh: केंद्र सरकार की सेना में शॉर्ट टर्म भर्ती 'अग्निपथ योजना' का देश भर में विरोध हो रहा है. अग्निपथ के खिलाफ 'अग्निकांड' की आंच मेवाड़ तक पहुंच गई है. चित्तौड़गढ़ जिले में सैकड़ों युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की. सड़क किनारे खड़ी कार के कांच भी फोड़ दिए गए. हरकत में आई पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारी युवकों को खदेड़ा और फिर जाकर मामला शांत हुआ. हालांकि उग्र प्रदर्शन से पहले युवाओं ने रैली निकाल पुशअप्स कर विरोध जताया.

अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र हुआ प्रदर्शन

युवक सुबह 10.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए और तिरंगा हाथ में लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली. कलेक्ट्रेट के सामने मानव श्रृंखला बनाकर अग्निपथ योजना का विरोध जताया. सेना की तैयारी कर रहे युवकों ने विरोध में पुशअप्स भी लगाए. करीब आधे घंटे तक शांतिपूर्वक चले विरोध का तेवर देखते देखते उग्र हो गया. युवक नारेबाजी करते हुए रेलवे पटरी तक पहुंच गए. पटरियों पर बिछे पत्थरों से रेल इंजन पर हमला कर कांच तोड़ दिए. पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर भारी जाब्ता पहुंचा.

Bundi Congress Protest: राहुल गांधी से ED की पूछताछ का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, कहा- ये राजनीतिक प्रतिशोध

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने स्टेशन से खदेड़ा

जाब्ते ने लाठियां सड़क पर बजा बजा कर युवकों को स्टेशन से खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ. बाद में पता चला कि सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी प्रदर्शनकारी युवकों ने पत्थरों से तोड़फोड़ की. पुलिस की तरफ से अभी कोई एक्शन होने जैसी बात सामने नहीं आई है लेकिन संभावना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हो सकता है. इससे पहले सीकर जिले में भी प्रदर्शन किया गया. सीकर से राजस्थान के ज्यादा युवा सेना में भर्ती होते हैं. 

Rajasthan News: मौलाना मुफ्ती के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन में आपस में भिड़े वीएचपी नेता, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget