एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मौलाना मुफ्ती के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन में आपस में भिड़े वीएचपी नेता, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग

Bundi News: इस पूरे मामले पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने पूरी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया.

Bundi: मौलाना मुफ्ती के विवादित बयान के बाद गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए जा रहे धरने में वीएचपी के दो नेताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले. मामले में चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बूंदी व ग्रामीण इलाकों की कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया. संगठन ने अनुशासनहीनता सहित कई मामलों पर में कार्रवाई करते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग किया है। इधर धरने पर हुआ विवाद अभी थमा नहीं था की खाली पड़े पांडाल को नगर परिषद प्रशासन ने उखाड़ दिया और टेंट सहित सामान को जब्त कर ले गए. विवाद होने के बाद अब वीएचपी ने धरना बंद करने का फैसला लिया है. 

विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने कार्यकारिणी भंग करते हुए बताया कि बूंदी में कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे अनुशासन के संबंध में विश्व हिंदू परिषद प्रांत टोली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूंदी विश्व हिंदू परिषद की जिला ग्रामीण सहित सभी कार्यकारिणी का दायित्व निरस्त करते हुए कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया गया है. बैठक में जल्द नई कार्यकारिणी बनाने को लेकर चर्चा की गई. प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने कहा कि आगामी दिनों में संगठन के प्रतिनिधि बूंदी जाएंगे और नए पदाधिकारियों का चयन कर कार्यकारिणी को फाइनल कर दिया जाएगा.

नगर मंत्री-उपाध्यक्ष में हुआ था विवाद 

जिला कलेक्ट्रेट के बाहर पिछले 8 दिनों से वीएचपी का धरना जारी था. इसी बीच गुरुवार को वीएचपी के जिला उपाध्यक्ष महेश जिंदल और नगर मंत्री प्रशांत मोदी के बीच विवाद हो गया. बताया जा रहा है दोनों धरना स्थल पर किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे तभी शहर में पोस्टर बैनर लगाने पर विरोधाभास होने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक जा पहुंची. फिर क्या था दोनों पक्षों की ओर से लात घुसे चलने शुरू हो गए. जिला उपाध्यक्ष महेश जिंदल का कहना है की प्रशांत मोदी द्वारा बैनर का विवाद छेड़ा गया. विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया, जबकि नगर मंत्री प्रशांत मोदी का कहना है की विवाद के दौरान गाली गलौज की गयी और मारपीट करना शुरू कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें दोनों पर एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं. कोतवाली प्रभारी सहदेव मीणा ने बताया की दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था जिस पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना में घायल प्रशांत मोदी को बूंदी से कोटा रेफर कर दिया है. 

नगर परिषद ने वीएचपी के टेंट तंबू को किया जब्त, संगठन ने दी पुलिस में शिकायत


Rajasthan News: मौलाना मुफ्ती के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन में आपस में भिड़े वीएचपी नेता, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग
जैसे ही विवाद हुआ तो वीएचपी के धरना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. दोनों पक्ष थाने पर रिपोर्ट लिखाने गए ऐसे में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर लगा हुआ धरना सूना पड़ गया.  नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता इस दौरान वहां पहुंचा और धरने के टेंट-तंबू जब्त कर ले गया. अधिकारियों का कहना था कि यह धरना बिना अनुमति के लगाया गया था जो हमने हटा दिया है. वीएचपी के पदाधिकारियों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरीके से किसी संगठन का धरना और उसके सामानों को जब्त करना सरासर गलत है. पदाधिकारियों ने नगर परिषद के उन कर्मचारियों व परिषद् प्रशासन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दी है और कहा है कि जल्द से जल्द इस रिपोर्ट को दर्ज कर नगर परिषद के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हो रहा था धरना
बता दे कि गत 3 जून को बूंदी जिला कलेक्ट्रेट पर मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर ने भड़काऊ बयान दिया था. अपने बयान में उन्होंने कहा था कि यदि कोई आंख उठाएगा तो उसकी आंख नोच लेंगे, यदि कोई उंगली उठाएगा तो उसकी उंगली तोड़ देंगे. कोई हाथ उठाएगा तो हाथ काट देंगे. इसी बयान के बाद वीएचपी मौलाना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठी थी. गौरतलब है कि पूरे राजस्थान भर में मौलना के विरुद्ध प्रदर्शन किये जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

CBI Raid on CM Ashok Gehlot Brother: सीएम गहलोत के भाई के घर पर सीबीआई ने मारी रेड, जानें- क्या है पूरा मामला

Rajasthan Tirth Yatra Yojana: राजस्थान में ट्रेन और फ्लाइट से नि:शुल्क कर सकते हैं तीर्थ यात्रा, जल्द करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget