एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा को चंबल रिवर फ्रंट की सौगात देने नहीं आएंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, खुद बताई ये वजह

कोटा को आज चम्बल रिवर फ्रंट की सौगात मिलने जा रही है, लेकिन इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल नहीं होंगे. अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री का 12 सितंबर का कोटा दौरा रद्द हो गया है.

Chambal River Front: कोटा को आज चम्बल रिवर फ्रंट की सौगात मिलने जा रही है, लेकिन इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल नहीं होंगे. अपरिहार्य कारणों से उनके दौरे को स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 12 सितंबर का कोटा दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है. अब वो आज के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, हालांकि 13 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम यथावत रहेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मध्य रात्रि ट्वीट करते हुए स्वयं इसकी जानकारी दी. 

कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा चम्बल रिवर फ्रंट
मुख्यमंत्री ने देर रात ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा रिवर फ्रंट के रूप में हाड़ौती को एक ऐतिहासिक सौगात दी है. हाड़ौती क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है परन्तु यह रिवर फ्रंट यहां पर्यटन बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं कोटा के विकास की नई इबारत लिखेगा. पिछले कार्यकाल में धारीवाल जी ने कोटा को सेवन वंडर्स की सौगात दी थी जिस पर अब फिल्मों की शूटिंग तक होती है.

13 सितम्बर का कार्यक्रम रहेगा यथावत, आज कई मंत्रियों के कार्यक्रम
सीएम और पूरी कैबिनेट दो दोनों दिन होने वाले अलग-अलग आयोजनों में शामिल होने थे, लेकिन नहीं हो पा रहे हैं. चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट के उद्घाटन समारोह के दौरान महज 350 लोग ही यहां पर मौजूद रहेंगे. इनमें पुलिस, प्रशासन और नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ अतिथि और मीडिया कर्मी शामिल रहेंगे. रिवरफ्रंट पर अलग-अलग जगह पर एक दर्जन से ज्यादा बैंड वादन होगा. मंत्री विधायक और वीवीआईपी इसका निरीक्षण करेंगे. इस दौरान संस्कृतिक आयोजन भी होंगे. कालबेलिया डांस, घूमर, राजस्थानी लोक नृत्य होगा. साथ ही अलग-अलग तरह के इंस्ट्रूमेंट का वादन भी यह कलाकार करेंगे. शाम के समय रिवरफ्रंट पर चंबल माता की आरती भी होगी. 

रणवीर दीपिका मचाएंगे धमाल, ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त
चम्बल रिवर फ्रंट का प्रमोशन दीपिका-रणवीर करेंगे. दीपिका और रणवीर एक कार्यक्रम के दौरान धमाल भी मचाएंगे. चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट और कोटा सिटी पार्क को विश्व के पर्यटन पटल पर पहुंचाने के लिए नगर विकास न्यास ने फिल्म अदाकारा दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह से अनुबंध किया है. इसके तहत दोनों प्रचार प्रसार करने के लिए 13 सितंबर को कोटा आएंगे. यहां पर कोटा की जनता के सामने महाराजा उम्मेद सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में वह शिरकत करेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे. इसके साथ ही वह आगे भी चम्बल रिवर फ्रंट का प्रमोशन करते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget