एक्सप्लोरर

दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 5 दलितों की हत्या के सभी आरोपियों के बरी होने पर सिस्टम पर सवाल उठाए. जयपुर स्कूल निरीक्षण टीम पर हमले की भी निंदा की.

जयपुर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 5 दलितों की हत्या के सभी आरोपियों के बरी होने और जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई सीजेपी की टीम पर हुए हमले को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मामले का सवाल नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है.

5 दलितों की हत्या पर सिस्टम को घेरा

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "सवाल सिर्फ 5 दलितों की हत्या का नहीं है, यह पूरे सिस्टम का सवाल है. 5 दलितों की हत्या हो जाए और किसी को भी गुनहगार न माना जाए. पीड़ित परिवार को 11 साल बाद भी साफ ना मिल पाए तो यह सोचने वाली बात है. अगर यह उदाहरण बन गया तो दलित आए दिन इसी तरह से मारे जाएंगे और सामंतवादी लोग बचते चले जाएंगे." उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट में अपील दाखिल करनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग

जयपुर में स्कूल निरीक्षण टीम पर हमले की निंदा

जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हुए हमले को लेकर भी आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नाराजगी जताई. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सच को छिपाने की कोशिश है. हालांकि, उनका कहना है कि राजस्थान की सरकार इस मामले में कामयाब नहीं हो पाएगी.

शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन की बात

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनकी आजाद समाज पार्टी भी स्कूलों की हालत बेहतर करने की लड़ाई लड़ेगी. उन्होंने कहा कि वह खुद भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आंदोलन करेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े. सांसद के इस बयान से साफ है कि वह राजस्थान में दलित न्याय और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं.

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget