एक्सप्लोरर

छात्रा पर भद्दी टिप्पणी से ग्रामीणों का पारा हाई, स्कूल में बंधक बनाकर प्रिंसिपल की पिटाई

Bundi News: स्पोर्ट्स कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल को छात्रा पर भद्दी टिप्पणी करना महंगा पड़ गया. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रिंसिपल की पिटाई कर दी. स्कूल में हंगामे की सूचना पुलिस को मिली.

Rajasthan News: राजस्थान में गुरु शिष्य का रिश्ता कलंकित हुआ है. बूंदी पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक प्रिसिंपल को हिरासत में लिया है. मामला स्कूल में स्पोर्ट्स कार्यक्रम के दौरान लड़की पर कथित रूप से भद्दी टिप्पणी का है. घटना के बाद गांव वाले मौके पर जुट गये. उन्होंने प्रिंसिपल को स्कूल के कमरे में बंधक बना लिया. आरोपी प्रिसिंपल की पहचान शिवोजी लाल मीणा के तौर पर हुई है. सोमवार को स्कूल में स्पोर्ट्स कार्यक्रम आयोजित किया गया था. स्कूल परिसर में प्रतिभागी जुट चुके थे.

12वीं की पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल पर दुर्व्यवहार और भद्दी टिप्पणी करने का आरोप लगाया. छात्रा के आरोप पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीण घटना से सख्त नाराज थे. स्कूल परिसर में बवाल शुरू हो गया. प्रिंसिपल को ग्रामीणों ने स्कूल के कमरे में बंधक बना लिया. आरोप है कि ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंसिपल के साथ मारपीट भी की. स्कूल परिसर में प्रिंसिपल को बंधक बनाये जाने की सूचना पुलिस को मिली.

हिरासत में 12वीं स्कूल का प्रिंसिपल

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. नैनवा थाने के एसएचओ महेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाया गया. हंगामा कर रहे लोग आश्वासन पर शांत हो गये.

पुलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर थाने लायी है. एसएचओ महेंद्र यादव ने बताया कि 12वीं की छात्रा ने प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला

मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. छात्रा के साथ दुर्व्वहार और भद्दी टिप्पणी मामले में शिक्षा विभाग भी कड़ा तेवर अपनाया है. जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, ‘...पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget