एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, ‘...पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं'

Jammu Kashmir Election 2024: अशोक गहलोत ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर चुनाव में ऐसा लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं. अच्छे परिणाम आएंगे और बीजेपी को शिकस्त मिलेगी.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस के पक्ष में माहौल है. जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में अपने इलेक्शन कैंपेन के दौरान तीन परिवारों को दोष दे रहे हैं, जबकि वहां पर इतिहास बनाने वाले यही लोग हैं. प्रधानमंत्री खुद बौखला कर बोल रहे हैं. ऐसा लगता है कि पीएम पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं. अच्छे परिणाम आएंगे बीजेपी को शिकस्त मिलेगी.

वहीं अशोक गहलोत से पूछा गया कि विपक्षी पार्टियों की तरफ से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला का एजेंडा है कि आतंकवादियों का रिहा किया जाए, इसपर उन्होंने कहा कि ये सब बकवास है. ऐसी बातें बोलने में मैं समझता हूं बड़ा पाप है. फारूक अब्दुल्ला के परिवार का क्या इतिहास रहा है सब जानते हैं, राहुल गांधी का परिवार तो त्याग बलिदान की प्रतिमूर्ति है. उनके बारे में ये सोचना ही पाप है. राजनीति में आजकल बीजेपी की ओर से जो कुछ बोला जा रहा है वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. 

अशोक गहलोत से पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आतंकवादी कहा जा रहा है. इसपर उन्होंने कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए, वो चुप क्यों है.

पेट्रोल-डीजल के दामों पर खड़े किए थे सवाल
इससे पहले कांग्रेस नेता ने पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर केंद्र और राजस्थान सरकार को घेरा था. उन्होंने भारत सरकार और तेल कंपनियों पर जनता को लूटने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही पीएम मोदी की गारंटी पर भी सवाल उठाये थे.

यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर अजमेर शरीफ दरगाह में बना 4000 किलो खास पकवान, मांगी गई ये दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget