एक्सप्लोरर

'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है', टीचर हत्याकांड के तीन आरोपियों ने सड़क पर लगाए नारे

Teacher Murder Case: टीचर हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर पुलिस ने इनाम का ऐलान किया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही. पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के बूंदी में बहुचर्चित शिक्षक मनीष मीणा हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी गुरप्रीत अभी पुलिस की पकड़ से दूर है. आरोपी हत्या के बाद बूंदी जिला छोड़कर चले गए थे. गुरप्रीत को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार इनाम का ऐलान किया है. आरोपियों की पहचान सोनू, दीपक, विशाल के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला. तीन आरोपियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

कोतवाली प्रभारी तेजपाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों को पैदल सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड होते हुए घटनास्थल तक ले गयी. जुलूस के दौरान बदमाश अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है जैसे नारे लगाते नजर आये. आरोपियों के जुलूस को देखकर लोग ठहर गये. उन्होंने सार्वजनिक रूप से ढाबे पर की गई चाकूबाजी की घटना को कबूला. शिक्षक को बीच चौराहे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था. जुलूस के जरिये बदमाशों की दहशत पुलिस ने खत्म करने की कोशिश की. कल तक पुलिस के लिए सर दर्द बने बदमाश आज बगलें झांक रहे थे.

शिक्षक हत्या मामले में तीन गिरफ्तार 

पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपियों को ले जाकर शिनाख्त परेड भी करवाई. डीएसपी अरुण कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को लंका गेट स्थित एक ढाबे पर आरोपियों की शिक्षक मनीष मीना से बहस हो गई थी. दोनों पक्षों के बीच विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

आरोपी अलग टेबल पर खाना खा रहे थे. शिक्षक भी दोस्तों के साथ अलग टेबल पर खाना खा रहा था. खाना खाकर जाते वक्त एक दूसरे का हाथ टच हो गया. आरोपी शिक्षक से गाली गलौज करने लगे. शिक्षक के विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया. विवाद में मारपीट तक की नौबत पहुंच गयी. होटल का विवाद सड़क पर आ गया. गुरप्रीत के साथ मौजूद आरोपियों ने भी मारपीट शुरू कर दी.

पुलिस ने जुलूस निकालकर लगवाये नारे

आरोपियों ने बीच चौराहे चाकू से हमला कर शिक्षक की हत्या कर दी. हत्याकांड के बाद तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. सभी आरोपी हत्या के मामले में वांछित रह चुके हैं. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी गरप्रीत उर्फ गोपी कोटा में रहकर गैंग को ऑपरेट कर रहा था. गोपी गैंग का काम जमीन विवाद, कब्जा हटाना, लड़ाई-झगड़े की सुपारी लेना है. चर्चित बंटा सिंह हत्याकांड में गुरप्रीत आरोपी था. अन्य तीन आरोपी भी हत्या, लूट जैसे प्रकरण में वांछित रहे हैं. बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार में कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

'देश में वक्फ बोर्ड बंद हो या फिर सनातन बोर्ड का गठन हो', धीरेंद्र शास्त्री ने बताई हिंदू राष्ट्र की परिभाषा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Bank Crash से Road Protests तक – Iran में क्या हुआ ?| Paisa Live
US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget