एक्सप्लोरर

Bundi News: रॉयल्टी नाका हटाने की मांग पर नेशनल हाइवे जाम करने वालों के खिलाफ बूंदी पुलिस का एक्शन, 39 के खिलाफ मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार

जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे जाम मामले में बूंदी पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. पुलिस ने जाम लगाने वाले 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Bundi News: बूंदी के बसौली नाके पर लगे खनिज विभाग के बजरी रॉयल्टी नाके को हटाने की मांग को लेकर किये गए जयपुर-कोटा नेशनल हाइवे जाम मामले में बूंदी पुलिस का एक्शन देखने को मिला है. पुलिस ने जाम लगाने वाले 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उधर इस मामले में हिंडोली पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है.

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है जो जगह जगह दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है. गौरतलब है की कोटा उत्तर से बीजेपी के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित हजारो की संख्या में समर्थक बसोली मोड़ पर हाइवे को 15 घंटे जाम कर बैठ गए थे. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह लाठीचार्ज करके पूर्व विधायक सहित समर्थको को खेड़दा और जाम को खुलाया था. 

15 घंटे जाम से आम जन को हुई भारी परेशानी 
रॉयल्टी नाका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सोमवार दोपहर 3 बजे नेशनल हाइवे जाम कर दिया था. जो मंगलवार सुबह 6 बजे तक भी जाम रहा. अचानक से हुए जाम के कारण 15 घण्टे तक आवाजाही रोकनी पड़ी. फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. आमजन परेशान होता रहा. कोटा से बूंदी जाने वाले वाहनों को केशवराय पाटन मेगा हाइवे से बूंदी आना पड़ा.

जबकि जयपुर से कोटा या बूंदी जाने वाले लोगो को बड़ोदिया गांव की तरह कई रास्तो से आना पड़ा. एसपी जय यादव ने बताया की रॉयल्टी नाका नियमानुसार लगा हुआ है. अचानक से जाम लगा दिया गया जिससे लोगो को भारी परेशानी हुई. हमने मौके पर वीडियोग्रॉफी करवाकर लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया. किसी की कंडीशन में कानून व्यवस्था खराब नही होने देंगे.

कोर्ट के आदेश पर लगाया गया है बजरी नाका 
उधर जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने पूरे विवाद पर कहा है की निदेशालय खान और भूविज्ञान विभाग उदयपुर के आदेश के अनुसार 6 जुलाई 2021 से राज्य में नदियों से बजरी के अवैध खनन/निर्गमन की रोकथाम के लिए हाई कोर्ट के पारित आदेश दिनांक 31 मई 2019 की पालना में खनिज बजरी के अवैध निर्गमन को रोकने के लिए राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के नियम 60 के तहत नियमानुसार 28 मार्च 2022 से बसोली मोड सथूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नियमानुसार चेक पोस्ट स्थापित की गई है.

जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने बताया कि चेक पोस्ट पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती जा रही है. नियमानुसार बजरी से भरे वाहनों के रवन्ना, ई-रवन्ना, टीपी चैक की जाती है और अवैध निर्गमन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

बसोली मोड़ से रॉयल्टी नाका हटाने और सीआई को सस्पेंड करने की मांग
पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि आंदोलन लाठी के दम पर बंद नहीं होगा लाठियों से आवाज बंद नहीं बुलंद होती है. उन्होंने कहा कि जिस माफिया की शरण में गहलोत सरकार रही हो वह कैसे इन्हें यहां से हटा सकती है. जिस समय पायलट से सरकार गिराने का खतरा था, उस समय इसी बजरी माफिया ने सेवन स्टार होटल में  सरकार के मंत्री विधायक को चिकन बिरयानी खिलाई थी. जिसका सरकार फर्ज अदा कर रही है.

गुंजल ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से ये माफिया वहां 61.60 पैसे प्रतिटन बजरी के 650 रुपए वसूल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 38 टन के रवन्ने पर 80 टन बजरी ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गैर कानूनी तरीके से यह नाका लगाया गया है. इन माफियाओं का विरोध करने पर लोगों को उल्टा लटकाकर पुलिस और माफिया द्वारा मारपीट की जाती है.

इसलिए सीआई को सस्पेंड करने व नाके को हटाए जाने की मांग की जा रही है. पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का कहना है कि अब यह लड़ाई बंद नहीं होने वाली. लड़ाई आगे बढ़ेगी, हम फिर 3-4 दिन बाद यहां के लोगों से बात करेंगे और चार गुना अधिक संख्या में यहां आएंगे.

यह भी पढ़ें:

Kota News: सरकारी नौकरी करने वाला बेटा नहीं देता था मां को पैसे, फिर SDM ने जो कदम उठाया वो...

Rajasthan News: बीएसपी के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह गिरफ्तार, रियल एस्टेट कंपनी के गबन का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली ने किया Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली ने किया Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget