एक्सप्लोरर

बूंदी में मांस की अवैध दुकानें हटाने की मांग तेज, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Bundi News: विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर अवैध मास की दुकानें संचालित हो रही हैं, इसको लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है.

राजस्थान के बूंदी में अवैध मांस की दुकान हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने नगर परिषद में विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया. हालांकि नगर परिषद की टीम ने प्रदर्शन के 1 दिन पहले ही शहर में 6 अवैध मांस की दुकानों को सीज करने की कार्रवाई भी की थी. 

हिंदू संगठन लगातार अन्य इलाकों में भी संचालित हो रहीं अवैध मास की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर पूर्व में दी गई चेतावनी के अनुसार नगर परिषद में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे. इस दौरान जिलेभर के साधु संत भी प्रदर्शन का हिस्सा बने.

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इस पूर्व हिंदू संगठनों ने नगर परिषद के बाहर धरना दिया. जुलूस के रूप में बड़ी संख्या में धरना स्थल से रवाना होकर सभापति से मिलने के लिए प्रदर्शकारी पहुंचे. जहां सभापति को चैंबर से बाहर बुलाने की मांग को लेकर परिषद के अंदर धरना दिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया. 

आमरण अनशन की चेतावनी देने के बाद सभापति अपने चैंबर से बाहर निकली और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत करवाया और जल्द ही ठोस कार्रवाई की मांग की.

'कई जगह चल रहीं अवैध मांस की दुकानें'

विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में कई जगहों पर अवैध मास की दुकानें संचालित हो रही हैं, इसको लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है. लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा आज हमनें पूर्व में ही प्रदर्शन की चेतावनी दी थी जिसको देखते हुए प्रदर्शन किया है. 

उन्होंने कहा कि 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया है जिस पर हमे आश्वासन दिया गया है. जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं सभापति सरोज अग्रवाल का कहना है कि शहर भर में लगातार नगर परिषद की टीम में अवैध मांस की दुकानों को सीज करने की कार्रवाई कर रही है. कल भी दुकानों को सीज किया गया था आज भी नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई से मचा हड़कंप

बूंदी में हिंदू संगठनों की चेतावनी देने के बाद नगर परिषद प्रशासन हरकत में आ गया और शहर में अवैध मांस की दुकानों को सीज करने के लिए पहुंच गया. नगर परिषद की एक टीम शहर के मीरा गेट, नैनवा रोड सहित विभिन्न इलाकों में पहुंची. जहां अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई. 

नगर परिषद की टीम ने करीब सात दुकानों को सीज कर दुकानदारों को पाबंद किया है. इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप बच गया. बता दें कि हिंदू परिषद ने रविवार (10 अगस्त) को नगर परिषद में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. उनकी मांग थी की शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही मांस की दुकानों को सीज किया जाए. 

पिछले महीने 5 दुकानें की थी सीज

सभापति सरोज अग्रवाल ने बताया कि हिंदू संगठनों द्वारा पिछले माह भी ज्ञापन दिया गया था जिस पर हमने पांच दुकानें सीज की थी. गुरुवार को भी उन्होंने ज्ञापन देकर शहर में मांस की दुकान बंद करने की मांग की थी जिस पर 7 दुकान से की गई हैं. लगातार हमारी कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले हमने दुकानदार को नोटिस भी भिजवाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget