एक्सप्लोरर

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर सचिन पायलट बोले, 'इरादे इतने बुलंद हो रहे हैं क्योंकि...'

Sachin Pilot News: सचिन पायलट ने कहा कि ट्रंप पीएम मोदी को न्यौता देते हैं और पाकिस्तान के आर्मी चीफ को खाना खिलाते हैं.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तरफ से भारत को परमाणु धमकी की गीदड़भभकी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्मी चीफ के इरादे इतने बुलंद हो रहे हैं क्योंकि उनको पनाह और ताकत कहीं और से मिल रही है. हमारी कूटनीति में हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारा जो विरोध करते हैं, आतंकवादियों को पनाह देते हैं, हमारे यहां आतंक फैलाते हैं, निर्दोष लोगों को मारते हैं, उनको ताकत देने वाले दुनियाभर के जो नेता हैं, उनके काउंटर के लिए हमने क्या किया.

ट्रंप बार-बार बोलते हैं मैंने सीजफायर कराया- पायलट

सोमवार (11 अगस्त) को दिल्ली में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता देते हैं और पाकिस्तान के आर्मी चीफ को खाना खिलाते हैं. ट्रंप बार-बार बोलते हैं कि मैंने सीजफायर कराया है. हम लोग एक बार भी नहीं बोल पा रहे कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं."

सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों को बोलना चाहिए- पायलट

सचिन पायलट ने ये भी कहा, "डोनाल्ड ट्रंप अगर गलत बोल रहे हैं तो MEA का एक प्रवक्ता ही उनका खंडन कर सकता है क्या? भारत के सर्वोच्च पद पर बैठे लोगों को बोलना चाहिए कि ट्रंप जो बोल रहे हैं वो बिल्कुल गलत है. पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति सीजफायर की घोषणा कर रहे हैं. वो हर दोपहर, सुबह और शाम को राग अलापते रहते हैं कि मैंने युद्धविराम कराया था."

बीजेपी निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता बन गई- पायलट

वोटर लिस्ट और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम लोग वोटर लिस्ट की मांग करते हैं तो गलत क्या है. अगर आपके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है तो जिस फॉर्मेट में हम लोग मांग रहे हैं, उस फॉर्मेट में वोट लिस्ट दे दीजिए. सब ये जान चुके हैं कि किसी भी तरह बीजेपी सिर्फ सत्ता पर काबिज रहना चाहती है. बीजेपी निर्वाचन आयोग की प्रवक्ता बन गई है. सरकार सांसदों को डिटेन कर रही है और चुनाव आयोग से मुलाकात करने नहीं दे रही है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget