एक्सप्लोरर

Bundi News: गरडदा बांध निर्माण में किया जा रहा नया प्रयोग, 44 गांवों की बुझेगी प्यास

बूंदी में गरडदा बांध निर्माण का काम तेजी से जारी है. इस साल मानसून सत्र से पानी रोकने के लिए अब दीवार खड़ी हो गयी है. पिछली बार पानी के दबाव और पठारी इलाके में मिट्टी रिसाव होने से बांध टूट गया था.

Bundi News: बूंदी में गरडदा बांध का निर्माण तेजी तेजी से हो रहा है. देश में पहली बार गरडदा बांध की नींव फिल्म पर टिकी होगी. टूटे हुए बांध में बड़े बड़े मिट्टी के पहाड़ बिछाने के बाद ही फिल्म लगाई जा रही है. इस साल मानसून सत्र से पानी रोकने के लिए अब दीवार खड़ी हो गयी है. पिछली बार पानी के दबाव और पठारी इलाके में मिट्टी रिसाव होने से बांध टूट गया था. दोबारा टूटने से बचाने के लिए कपड़े नुमा फिल्म लगाई जा रही है. बांध में मिट्टी बिछाने के बाद कपड़े की फिल्म का उपयोग हो रहा है. पहली बार किसी बांध के निर्माण में इस फिल्म का उपयोग किया गया है. उसे जीओ टेक्सटाइल्स के नाम से जाना जाता है. जीओ टेक्सटाइल्स पानी को छानने का काम करती है.

बांध निर्माण कार्य में किया गया नया प्रयोग

बांध में पानी के दबाव से दीवारें भी सुरक्षित रहेंगी. बांध निर्माण कार्य में इस बार नया प्रयोग किया गया है. नई डिजाइन के अनुसार बांध के दोनों सिरे पर स्लेप बनाई जा रही है. बाद में इन स्लेप पर फिर से मिट्टी डाली जाएगी. इससे दीवार और मजबूत होगी और सीढ़ियों से दिखाई पड़ेगी. गरडदा मध्यम सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता राजीव विजय ने बताया कि परियोजना की लागत 300 करोड़ के आसपास है. निर्माण शुरू होने के वक्त परियोजना का मात्र 53 करोड़ रुपए बजट स्वीकृत हुआ था. लेकिन बांध निर्माण में शुरुआत से ही रुकावटें आती गईं. दो बार सरकार बदलने से बजट अटक गया. इसी के कारण सिंचाई परियोजना को पूरा होने में 10 वर्ष से अधिक का वक्त लग गया. साथ ही इसकी लागत भी तीन गुना से अधिक हो गई.

Bharatpur News: 'दलित होने की वजह से जिला प्रशासन दबा रहा मेरी आवाज', BJP सांसद रंजीता कोली ने लगाए आरोप

बांध के टूटे हुए हिस्से का काम 15 जून तक

विभाग ने पहले वर्ष में बांध को 60 फीट तक भरने का निर्णय किया. हालांकि इसकी क्षमता 90 फीट से अधिक बताई जा रही है. अधिशासी अभियंता राजीव विजय ने बताया कि पानी रोकने से कोई खतरा नहीं है. निरीक्षण कर व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. बांध के टूटे हुए हिस्से का काम 15 जून तक पूरा हो जाएगा. साथ ही मिट्टी डालने का काम पूरा हो चुका है. अब दीवार में कुछ स्थानों पर फिल्म की नींव बिछाई जा रही है. इसे जून माह में पूरा कर लिया जाएगा. एबीपी न्यूज से बात करते हुए बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा है कि जिले का सबसे बड़ा पानी स्रोत गरडदा बांध है. ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पीने उपलब्ध कराने का हम प्रयास कर रहे हैं. गरडदा बांध के निर्माण से क्षेत्र के 44 गांवों की 60 हजार बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी.

पेयजल के लिए भी पानी सुलभ हो सकेगा. इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. गरड़दा बांध निर्माण भी इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम साबित होगा. उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए जिले में विभिन्न बांधों के कार्य हाथ में लिए गए हैं. इनके माध्यम से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा और ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है. इसके बाद नहरों का नेटवर्क बनाया जाएगा. साथ ही नहरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सुदृढ़ बनाया जाएगा.

गौरतलब है कि 9 सितंबर 2003 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांध का भूमि पूजन किया था. बांध निर्माण कार्य पूरा होने पर वर्ष 2010 के मानसून सत्र में पानी भरना शुरू हुआ और बांध में करीब 60 फीट पानी भर गया. लेकिन 15 अगस्त 2010 को बांध के कच्ची मिट्टी का टीला ढह गया. बांध का करीब 200 फीट ऊंचा एवं 340 फीट चौड़ा हिस्सा पानी के साथ बह गया था. उस समय बांध लबालब था और बांध टूटने से जिले के कई गांव जलमग्न हो गए थे. एक तरफ जिला प्रशासन स्वतंत्र दिवस मना रहा था और दूसरी ओर बांध टूटने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया था. गावों में राहत कार्य शुरू कर दिए गए थे. 

Barmer Crime News: सरकारी अस्पताल में गई नाबालिग से चाकू की नोक पर रेप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
जयपुर पुलिस ने VIP मूवमेंट में ठेला पलटा, खौलते पानी से युवती झुलसी, पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
भरतपुर पंचायत में सैनी समाज का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो रेलवे ट्रैक करेंगे जाम
Jaipur News: 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास
4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जयपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास
Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?
धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! शाम 4.30 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! शाम 4.30 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Embed widget