एक्सप्लोरर

मातम में बदलीं शादी की खुशियां! आकाशीय बिजली गिरने से मासूम समेत 3 की दर्दनाक मौत

Bundi Lightning Strike Accident: बूंदी में प्राकृतिका आपदा वैवाहिक समारोह वाले घर में आफत बनकर आई. घटना से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया.

Lightning Strike in Bundi: कोटा संभाग के बूंदी जिले में एक शादी समारोह की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गई. यहां मौसम खराब होने के बाद देर रात आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी. इस हादसे में मां बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई.

यह आकाशीय बिजली बूंदी जिले दबलाना थाना क्षेत्र में जिस दो मंजिला मकान पर गिरी, वह मकान धराशायी हो गया और नीचे सो रहे लोग उसके मलबे में दब गए. इस हादसे में मां बेटी समेत मासूम की मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई.
 
आकाशीय बिजली गिरने मकान धराशायी
दबलाना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के धाभाइयों के नयागांव में एक शादी समारोह में कई मेहमान आए हुए थे. देर रात को सभी मेहमान मकान में सो रहे थे, तभी मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे लोग मलबे में दब गए. 

ग्रामीणों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से पूरा मकान गिर गया. इस घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई. घर में सो रहे 3 वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी 30 वर्षीय मां की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई.
 
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दबलाना थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रुप से घायल का एक बुजुर्ग का इलाज चल रहा है. 

आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत
पुलिस ने बताया कि मृतकों में गोरस्या खेड़ा (30), उनकी तीन वर्षीय बेटी दिव्या और बूंदी के गोठड़ा निवासी बाबूलाल (45) की मौत हुई है. जबकि 52 वर्षीय रघुनाथपुरा निवासी हीराबाई पुत्री प्रभुलाल गुर्जर है. इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और शादी की खुशियां काफूर हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: हीरालाल नागर ने कोटा मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख अस्पताल प्रशासन पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget