एक्सप्लोरर

राजस्थान में CBI की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन मामले में 10 जगहों पर मारे छापे

Rajasthan News: सीबीआई ने राजस्थान में अवैध रेत खनन में 10 स्थानों पर छापेमारी की. छापे से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले. सीबीआई ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर एक मामला दर्ज किया था.

CBI Raid In Rajasthan: CBI ने राजस्थान में अवैध रेत खनन के मामले में शुक्रवार (18 अक्टूबर) को 10 जगहों पर छापेमारी की. ये छापेमारी राजस्थान के जयपुर, टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा में की हुई. इसमें अवैध रेत खनन जुड़े लोगों के घरों, ऑफिस और अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ली गई.  CBI के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान उन्हें काफी अहम दस्तावेज और अन्य सबूत मिले है.

दरअसल CBI की ये छापेमारी राजस्थान में अवैध तरीके से किए गए रेत खनन के एक मामले में चल रही जांच के सिलसिले में की गई. CBI की माने तो राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये मामला दर्ज किया गया था. CBI ने 26 अप्रैल 2024 को ये मामला दर्ज किया था. अवैध रेत खनन से जुड़ा एक मामला राजस्थान के बूंदी में दर्ज किया गया था. उस मामले की जांच भी CBI ने अपने हाथ मे ली थी.

और भी हो सकती है गिरफ्तारी 
इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था जो बिना वैध लाइसेंस के 40 मीट्रिक टन ले जा रहा था. इस मामले की जांच के दौरान डंपर के मालिक को राजस्थान पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार किया था. CBI के मुताबिक मामले की जांच जारी है. बरामद किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद कुछ और गिरफ्तारी भी हो सकती है.

पहले भी की गई थी छापेमारी 
इस अवैध खनन मामले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई ने जून 2024 में एक बार छापेमारी की थी. इस दौरान जांच अधिकारियों ने 20 हजार रुपये की नकदी और एक पिस्तौल जब्त की थी. शुक्रवार की छापेमारी जांच की एक श्रृंखला का हिस्सा थी जिसमें सीबीआई संदिग्धों के ठिकानों से दस्तावेजों और सबूतों की तलाश कर रही थी.

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी का उद्देश्य अवैध रेत खनन में शामिल गिरोहों का पता लगाना और उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करना था. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस अवैध रेत खनन कारोबार में कौन शामिल है और कौन शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सीकर: प्रसाद के नाम पर पेड़ा खिलाकर लड़की को किया बेहोश, बाबा ने किया रेप, ड्राइवर ने बनाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget