एक्सप्लोरर

टोंक अस्पताल हिजाब विवाद में BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य की एंट्री, बोले- 'ये मरीज को...'

Tonk Hijab Controversy: विधायक बालमुकुंद ने कहा कि मरीज को यह पता होना चाहिए कि उसका ट्रीटमेंट कौन सा डॉक्टर या स्टाफ कर रहा है. हिजाब की आड़ में कोई भी मरीज को गलत इंजेक्शन या दवाएं दे सकता है.

राजस्थान के टोंक जिले के सरकारी महिला अस्पताल में छिड़े हिजाब विवाद में अब बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य की एंट्री हो गई है. जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी के विधायक स्वामी बालमुकुंद ने इंटर्न मुस्लिम रेजिडेंट को हिजाब पहनने से रोकने वाली महिला डॉक्टर अंजू गुप्ता का खुलकर समर्थन व बचाव किया हैं. 

उन्होंने कहा है कि महिला डॉक्टर अंजू ने हिजाब पहनने से मना कर कुछ भी गलत नहीं किया है. विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य के मुताबिक अस्पताल और स्कूल जैसी जगहों को कतई धार्मिक एंगल से नहीं देखा जाना चाहिए. अस्पताल में हिजाब पहनना कतई उचित नहीं है.

'हिजाब की आड़ में दिया जा सकता है गलत इंजेक्शन'

विधायक बालमुकुंद ने कहा कि मरीज को यह पता होना चाहिए कि उसका ट्रीटमेंट कौन सा डॉक्टर या स्टाफ कर रहा है. हिजाब की आड़ में कोई भी अस्पतालों में जाकर किसी मरीज को गलत इंजेक्शन या दवाएं दे सकता है. महिला अस्पतालों में बच्चा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकता है.

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दी नसीहत

धर्म की आड़ में हिजाब पहनने की जिद पर अड़ी मुस्लिम महिला रेजिडेंट डॉक्टर को बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने नसीहत देते हुए कहा है कि अगर हिजाब ही पहनना है तो मेडिकल फील्ड से अलग हटकर कोई दूसरा काम करना चाहिए. उन्होंने बताया कि जयपुर के एक स्कूल में भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है. 

बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य की एंट्री के बाद टोंक जिले का यह मामला सियासी तौर पर और गरमा गया है. वैसे कांग्रेस पार्टी इस मामले में पहले ही प्रदर्शन कर चुकी है. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस के प्रदर्शन को भी गलत ठहराया है. 

'कांग्रेस ने दिया सियासी रंग'

उनका कहना है की तुष्टिकरण की सियासत के चलते कांग्रेस इस मामले को धार्मिक और सियासी रंग दे रही है. उनका कहना है कि अस्पताल और स्कूल जैसी जगह ना तो सियासत का अड्डा होती हैं और ना ही धार्मिक भावना प्रदर्शित करने की. 

हिजाब पहनने से रोकना गलत नहीं- बालमुकुंद

स्वामी बालमुकुंद का कहना है कि इस मामले को बेवजह तूल देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. हिजाब पहनने से रोक कर महिला डॉक्टर ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने आरोपी महिला डॉक्टर का पूरी तरह से समर्थन व बचाव किया है.

बीजेपी ने किया प्रदर्शन

इस मामले में कांग्रेस के बाद अब सोमवार (18 अगस्त) बीजेपी ने भी प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने महिलाओं के अस्पताल का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाली रेजिडेंट मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget