एक्सप्लोरर

राजस्थान के भीलवाड़ा में मंदिर जा रही लड़की से भाई के सामने छेड़छाड़, नाराज भीड़ ने आरोपियों की गाड़ी में लगाई आग, तनाव   

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के असींद थाना क्षेत्र के झाबर इलाके में भाई के सामने लड़की से छेड़छाड़ की घटना रविवार को हुई थी. उसके बाद आगजनी और हिंसक घटना होने से इलाके में तनाव है.

Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हनुमान जी का दर्शन करने के लिए भाई के साथ मंदिर गई नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने दूसरे समुदाय के युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. छेड़खानी की इस घटना ने इलाके में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया. 

हालांकि, भीलवाड़ा के लोगों ने आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, नाराज भीड़ ने आरोपियों की चार बाइक जला दी. छेड़छाड़ के आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. यह घटना रविवार देर शाम भीलवाड़ा के असींद थाना क्षेत्र के झाबर इलाके की है. इस मसले में लेकर हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. 

दरअसल, एक युवती अपने भाई के साथ झाबर गांव स्थित प्रसिद्ध भैरवनाथ मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करने पहुंची थी. उसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे. पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों में से एक युवक ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया और शोर मचा दिया. 

लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया

पीड़ित लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर मौके पर पहुंच गए और छेड़छाड़ के आरोपी दोनों युवकों को दबोच लिया. भीलवाड़ा की यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है. मंदिर के जमा लोग युवती की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे.  लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी. इसके बाद गुस्साए लोगों ने उनकी दोनों बाइकों में आग लगा दी. 

युवती के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज 

इस घटना की सूचना पहुंची आसींद थाने की पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. रात में ही युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. आसींद थाने के एसएचओ हंसपाल सिंह चौहान ने बताया कि युवती के बयान रात में ही दर्ज कर लिए गए थे. परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget