एक्सप्लोरर

Bhilwara: भीलवाड़ा में बिना रॉयल्टी भरे फरार हुआ बजरी माफिया, ठेकेदार के स्टाफ ने पीछा कर जमकर बरसाए पत्थर

Rajasthan News: राजस्थान के एक गांव में बजरी माफिया और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच हुई झड़प का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ा जिनके वाहन पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हो गए.

Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में खुलेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है. बजरी माफिया (Mafia) और रॉयल्टी (Royalty) ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. जिससे ऐसा लग रहा है कि बजरी माफियाओं में पुलिस का डर खत्म हो गया है. दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ भी हुई जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है.

यह घटना करेड़ा थाना क्षेत्र के ओडा का बाडिया की है. जहां पर बजरी के ट्रैक्टर मालिकों और ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच रॉयल्टी को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर को भगा कर गांव की ओर ले जाने लगा तो उसका पीछा रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों ने किया. गांव में दोनों ग्रुप एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए. इसके बाद जमकर पत्थर चले. वहीं रॉयल्टी कर्मचारियों द्वारा फायर करने की भी जानकारी सामने आई है. दरअसल विवाद उस समय शुरू हुआ जब बजरी से भरे ट्रैक्टर को रुकवाने के बाद ठेकेदार के कर्मचारी ने पर्ची नहीं होने पर चालक के साथ अभद्रता कर दी.

पुलिस के आने से पहले फरार हो गए पत्थरबाज
ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर भागने लगा और एक गांव पहुंच गया. उसका पीछा करते हुए रॉयल्टी कर्मचारी भी गांव में घुसे. इसके बाद दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ. जिससे ग्रामीणों के खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इसके बाद ग्रामीण भी ट्रैक्टर चालक के साथ रॉयल्टी ठेकेदार के ऑफिस पर लाठियों और सरियों से हमला बोल दिया. दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. यह पूरी घटना ठेकेदार के ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक ग्रामीण मौके से फरार हो गए थे. दोनों पक्षों के लोगों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर रही है. उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. उधर, ग्रामीणों से ऐसी जानकारी मिली है कि मौके पर फायरिंग भी की गई थी. 

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: राजस्थान में अशोक गहलोत- सचिन पायलट के बीच सुलह, फॉर्मूले पर सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget