एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा में व्यवसायी को अगवा कर पत्नी से मांगी फिरौती, पुलिस ने 9 घंटे के अंदर छुड़ाया, 6 गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा इलाके में एक व्यवसायी काम से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी कार रोककर उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई.

Rajasthan Latest News: भीलवाड़ा (Bhilwara) शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं. शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को पिस्टल की नोक पर एक कलर व्यवसाई का अपहरण (Kidnapping) कर लिया और उसकी पत्नी को कॉल करके व्यवसाई को छोड़ने के लिए 45 लाख की फिरौती की मांग कर दी. अपहरण की घटना और फिरौती की मांग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फेल गई. भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक की सूझबूझ पुलिस ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के साथ व्यवसायी को छुड़ा लिया. साथ ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया.

भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आरसी व्यास कॉलोनी निवासी आदित्य जैन का उनकी कार से उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर स्थित अपनी पेंट की दुकान से घर जा रहे थे. अपहरणकर्ताओं ने जैन के साथ मारपीट भी की और तीन घंटे बाद उनके परिवार से 45 लाख की फिरौती की मांग की.

पुलिस ने विस्तार से दी जानकारी
परिवार ने इस घटना को लेकर तत्काल प्रताप नगर पुलिस को सूचना दी. जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने एक एएसपी विमल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार कर अपहर्ताओं की तलाश के लिए रवाना की. अपहरणकर्ताओं ने अर्पित के घर कॉल किया. पत्नी ने पुलिस को बताया कि अपहर्ताओं ने 45 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी .

सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई 
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया की जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई. वहीं साइबर टीम और सीसीटीवी की सहायता से भीलवाड़ा-मांडल रोड पर हरिपुरा चौराहे के पास चार अपहरणकर्ताओं को घेरा डालकर रोका गया लेकिन उन्होंने मांडल की तरफ भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जैन को छुड़ा लिया गया. वही फिरौती वसूलने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गय है.

पुलिस ने अपहरण और फिरौती के आरोप में गिरफ्तार किया 
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कैलाश सुथार (25), गौरी शंकर शर्मा (21), सनी घुसर (21), आनंद सोनी (19), मनोज पाराशर (24) और गोविंद शर्मा (24) के रूप में हुई है. एसपी ने कहा कि पुलिस के साथ परिवार के सहयोग ने सुरक्षित बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. परिवार ने तत्काल जानकारी प्रदान की और अपहरणकर्ताओं से संवाद करने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन किया. पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

(सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Watch: राजस्थान में स्कूल गेट पर ताला लगाकर गुरुजी करा रहे थे नकल, विजिलेंस टीम पहुंची तो उड़ीं हवाइयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget