एक्सप्लोरर

Watch: राजस्थान में स्कूल गेट पर ताला लगाकर गुरुजी करा रहे थे नकल, विजिलेंस टीम पहुंची तो उड़ीं हवाइयां

Rajasthan News: फलोदी जिले के एक सरकारी स्कूल में 10वीं ओपन बोर्ड की परीक्षा में सामुहिक नकल कराई गई. यहां गुरुजी बोर्ड पर सवाल लिख रहे थे और परीक्षा देने आए बच्चे जल्दी-जल्दी कॉपियां भर रहे थे.

Rajasthan Latest News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) की सरकार नकल गिरोह और नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है. प्रदेश में नकल गिरोह और नकलचियों को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं. इस बीच अब फलोदी जिले में परीक्षा में नकल का बड़ा मामला सामने आया हैं. स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान दरवाजे पर ताला लगा हुआ था. इस दौरान विजिलेंस टीम चेक करने पहुंची.

विजिलेंस टीम ने काफी देर तक आवाज लगाई फिर उनको लगा शायद गलत जगह आ गए हैं, लेकिन एक कर्मचारी ने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो पता चला कि यहां तो परीक्षा में नकल हो रही है. गुरुजी बोर्ड पर सवाल लिख रहे हैं और परीक्षा देने आए बच्चे जल्दी-जल्दी कॉपियां भर रहे हैं. बता दें यहां यहां 10वीं ओपन बोर्ड की परीक्षा चल रही थी. दो दिन पहले परीक्षा के दौरान बाड़मेर में छापा मारा गया था और वहां भी बच्चे नकल करते पकड़े गए थे.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल फलोदी के स्कूल में नकल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विजिलेंस टीम ने नकल कर रहे बच्चों के खिलाफ एक्शन लिया है. वहीं टीचर से भी पूछताछ चल रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो फलोदी जिले के देचू तहसील के कोलू राठौडान गांव में पणजी का बेरा सरकारी स्कूल का है. इस स्कूल में 10वीं ओपन बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है, जिसमें सामूहिक नकल कराई जा रही है.

शिक्षा विभाग की विजिलेंस टीम को जानकारी मिली थी कि स्कूल को बंद कर वहां पर सामूहिक रूप से नकल कराई जाती है. विजिलेंस टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि स्कूल में ताला लगा हुआ है. इसके बाद टीम का एक सदस्य दीवार खुद कर अंदर गया, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया. इसके बाद कार्मचारी ने वीडियो बनाई, जिसमें देखा जा सकता है कि शिक्षक बोर्ड पर उत्तर लिखवा रहे थे और सभी स्टूडेंट्स उसे कॉपी में उतार रहे थे.

इसके अलावा इस स्कूल में छात्रों के साथ कुछ फेक स्टूडेंट्स भी परीक्षा दे रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने टीम को देखा तो वह पेपर छोड़कर दीवार कूद कर भाग गए. इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. टीम ने स्कूल के प्रिंसिपल, परीक्षा प्रभारी, उसके भाई सतर्कता पर्यवेक्षक सहित कई टीचर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के खिलाफ हेट स्पीच देने के मामले में मौलवी हुसैन चिश्ती बरी, जेल से बाहर आकर कहा- 'आखिरकार...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget