एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुुर के अस्पताल में मरीजों के जीवन से खिलवाड़, सिक्योरिटी गार्ड ब्लड सैंपल लेते हुए कैमरे में कैद

Rajasthan News: अस्पताल में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड गर्भवती महिला मरीज का ब्लड सैंपल लेता हुआ दिखाई दे रहा है.

राजस्थान के भरतपुर संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. भरतपुर का जनाना अस्पताल अक्सर विवादों के घेरे में रहता है. अब अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड गर्भवती महिला मरीज का ब्लड सैंपल लेता हुआ दिखाई दे रहा है. 

मामला पिछले गुरुवार का बताया जा रहा है. विगत दिन मथुरा गेट थाना क्षेत्र के ब्रज नगर की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती महिला रविन्द्री देवी अपने चेकअप के लिए अस्पताल अपने पति सोनू सिंह के साथ गई थी. अस्पताल पहुंचकर रविन्द्री देवी ने डॉक्टर हरीश कुमार को दिखाया डॉक्टर ने जांच के लिए ब्लड सैंपल देने के लिए कहा.

गर्भवती महिला रविन्द्री जब ब्लड सैम्पल देने के लिए ब्लड सेम्पल रूम में पहुंची तो वहां ब्लड सैंपल लेने के लिए नर्सिंग स्टाफ से कहा तो नर्सिंग स्टाफ की जगह वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने महिला का ब्लड सैंपल लिया. महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को ब्लड सेम्पल लेने के लिए मना किया तो वहां मौजूद नर्सिंगकर्मियों ने कहा नहीं सेम्पल यही लेता है और गार्ड सैम्पल लेने लग गया गर्भवती महिला का पति मोबाइल से वीडियो बनाया.

क्या कहना है गर्भवती महिला का 

पीड़िता महिला रविन्द्री ने बताया कि मैं गर्भवती हूं और अपने पति के साथ जनाना अस्पताल जांच के लिए गई थी जहां चिकित्सक ने खून की जांच के लिए कहा था. जब मैं अस्पताल में ब्लड सैंपल देने गई तो नर्सिंग स्टाफ की जगह वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने मेरा ब्लड सैंपल लिया.
जिससे मैं भयभीत हो गई थी. 

क्या कहना है महिला के पति का 

गर्भवती महिला के पति सोनू सिंह ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को गर्भवती होने के कारण अस्पताल में चेकअप के लिए ले गया था जहां डॉक्टर ने ब्लड जांच के लिए कहा था. डॉक्टर की सलाह के बाद हम अस्पताल में ब्लड सैंपल देने के लिए रूम नंबर 27 में पहुंचे थे जहां नर्सिंग स्टाफ द्वारा वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को ब्लड सैंपल लेने के लिए कह दिया और उसने ब्लड सैंपल लिया. हमने उनको मना भी किया लेकिन हमारी नहीं सुनी इसलिए हमने उनका वीडियो बना लिया. 

क्या कहना है अस्पताल इंचार्ज का 
अस्पताल के इंचार्ज डॉ रूपेंद्र झा ने बताया कि इस मामले में कंसर्न चिकित्सक से रिपोर्ट मांगी गई है रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी जिसके बाद जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. 
 
क्या कहना है गार्ड का 
 वहीं ब्लड सैंपल लेने वाले सिक्योरिटी गार्ड हितेश से पूछा गया तो उसने बताया कि वहां नर्सिंग स्टाफ नहीं था इसलिए गर्भवती महिला ने मुझसे कहा कि मै खड़ी नहीं हो पा रही हूं इसलिए मेरे ब्लड का सैंपल ले लीजिये तभी मैंने उसका ब्लड सैंपल लिया था.  

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की ऑब्जर्बर फीडबैक लेने पहुंचीं भरतपुर, राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार के सवाल पर कहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
Mobile Lab खोलेगी मिलावटखोरों की पोल! दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
'रिजीम चेंज' के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया 'बीजेपी के गुर्गे'
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
जालोरः आलासन में सरपंच चुनाव नतीजे पर घमासान, एक वोट से जीतीं रकमा देवी
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा
IAS शिखर अग्रवाल के 40 विला पर बवाल, अशोक गहलोत ने CM भजनलाल को घेरा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget